तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर जी महाराज का 86 अवतरण दिवस एवं उनके ही शिष्य आचार्य 108 सुंदर*सागर जी महाराज का 17 वा आचार्य पदारोहण धूमधाम से मनाया*
बांसवाड़ा
परम पूज्य मुनि कुंजर 108श्री आदिसागर जी महा मुनिराज क़े तृतीय पट्टाचार्य , परम पूज्य तपस्वी सम्राट आचार्य 108 श्री सन्मति सागर जी महा मुनिराज का 86 वॉ अवतरण दिवस महोत्सव, एवं उन्ही क़े शिष्य परम पूज्य दिव्य तपस्वी 108 श्री सुन्दर सागर जी महा मुनिराज का 17 वा आचार्य पदारोहण 1008 सुमतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मांगलिक भवन में धूमधाम से मनाया गया
आचार्य सन्मति सागर जी की प्रतिमा पर पंचामृत अभिषेक एव शांति धारा भक्तों द्वारा भक्ति भाव से किया गया। 
आचार्य सुन्दर सागर जी महाराज का पाद पक्षालन विपिन कुमार मोतीलाल जी शाह द्वारा किया गया एवं शास्त्र भेट समाज के अध्यक्ष महेंद्र जी वोरा द्वारा एवं बाहर से पधारे सभी भक्तों द्वारा गुरुदेव के 17आचार्य पद पर 17 शास्त्र भेट की गई एवं 17 थाली से पाद पक्षालन किया गया समाज के प्रवक्ता महेंद्र कवालिया ने बताया महिला मंच सुमतिनाथ युवा मंच सकल दिगंबर जैन समाज बाहुबली कॉलोनी मंदिर व्यवस्था कमेटी द्वारा रिंकू और पार्टी के सानिध्य में भैया जी द्वारा मंत्रो के उच्चारण से आचार्य गुरुवर की सजे हुए थाल को लेकर भक्ति पूर्वक नृत्य के साथ पूजा की गई विनयांजलि मैं महासभा के अध्यक्ष अशोक जी लोहारिया महिपाल जी शाह कमल जी सारगिया लक्ष्मी देवी वोरा नंदिता सारगिया सभी भक्तो ने गुरु का गुणगान किया एवं गुरुदेव ने जीवन में जो तप किया उसके बारे में विस्तार से बताया गुरुवर ऐसे महान साधक महान तपस्वी चारित्र चूड़ामणि संत को कही बार देखा गया रात्रि तीन बजे उठकर एक टांग पर खडे रहकर साधना करना एक उपवास एक आहार वो भी छाछ और पानी धन्य हो ऐसे निष्प्रह साधक जिनवाणी के ज्ञाता एक छोटे से पाटिया पर अपना विश्राम करना जो एक निष्प्रह साधक ही कर सकता है।

संघ मे आज आचार्य गुरुदेव 108 सुंदर सागर जी महाराज के

संघस्त आर्यिका 105 सिद्धांत मति माताजी का 30 वॉ दीक्षा दिवस आर्यिका105 विष्णु प्रभा माता जी का अवतरण दिवस
आर्यिका105 संस्कृति श्रीमाताजी का सातवां दीक्षा दिवस समाज द्वारा धूमधाम भक्ति नृत्य के साथ मनाया गया गुरुदेव की आरती का लाभ लोहारिया के प्रदीप जी गनोडिया परिवार को मिला।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
