जैन पाठशाला के छात्रों ने लिया संकल्प पटाखे एवं आतिशबाजी नहीं करने क सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट

धर्म

 जैन पाठशाला के छात्रों ने लिया संकल्प पटाखे एवं आतिशबाजी नहीं करने क सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट

नोगामा आज दिगंबर जैन पाठशाला नौगामा के छात्रों ने भगवान महावीर के पावन निर्वाण पर्व वीर निर्वाण महोत्सव के अवसर पर पटाखों से होने वाली हिंसा के विरुद्ध जन जागृति जीव रक्षा प्रदूषण बचाओ के लिए जैन पाठशाला के बच्चों ने पटाखे एवं आतिशबाजी नहीं करने का लिया संकल्प इस अवसर पर जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने सभी छात्रों को शपथ दिलाई की इस वर्ष हम पटाखे नहीं छोड़ेंगे आतिशबाजी नहीं करेंगे एवं इसकी अनुमोदना भी नहीं करेंगे संकल्प पत्र में स्वयं का नाम पिताजी का नाम माता एवं पिता के हस्ताक्षर सहित फॉर्म भरकर जिन देशना अहिंसा प्रकोष्ठ इंदौर को सभी फॉर्म भेजे गए हैं ।

 

इस अवसर पर जैन पाठशाला की अध्यापिका कुसुम लता नानावटी ने बताया कि हमारी जैन पाठशाला मैं लगभग 125 बच्चे अध्ययन रहे थे जहां प्रतिदिन शाम को बच्चों को जैन धर्म के भाग प्रथम द्वितीय तृतीय भाग छहढाला का अध्ययन करवाया जाता है आज सभी छात्रों को दीपावली पर पटाखे नहीं छोड़ते एवं जीव दया का पालन करने का संकल्प दिलाया पटाखे छोड़ने से हजारों जीवन की हिंसा होती है प्रदूषण होता है

 

 

इस हेतु आज जैन समाज के प्रवक्ता सूरज चंद्र गांधी के साथ सानिध्य में कार्यक्रम किया है हमारी ओर से उनको बहुत-बहुत बधाई इस अवसर पर विद्यालय की अन्य अध्यापिका सरिता नानावटी, आशा पंचोरी, सुषमा पंचोरी, मनीषा नानावटी, हेमा पंचोली, अनीता पंचोरी, वीणा जैन ने अपना सहयोग प्रदान किया।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *