अर्हम योग प्रणेता प्रणम्य सागर महाराज ने श्री महावीरजी के प्रभु महावीर की प्रतिमा के दर्शन कर एक टक निहारा

धर्म

अर्हम योग प्रणेता प्रणम्य सागर महाराज ने श्री महावीरजी के प्रभु महावीर की प्रतिमा के दर्शन कर एक टक निहारा
श्री महावीरजी
जन जन की आस्था का केंद्र बिंदु श्री महावीर जी मे अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज का मंगल आगमन हुआ मंगल आगमन की सुचना से नगर मे हर्ष की लहर दोड गई भक्तो मे गुरुदेव के दर्शन एक झलक पाने की उमंग देखी गयी पूज्य संघ को बैंड बाजो के साथ अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी जिनमन्दिर लाया गया मंदिर जी के प्रवेश द्वारा क्षेत्र की और से उनके चरणों का पद प्रक्षालन एवम मंगल आरती कर उनकी मंगल आगवानी की

 

 

 

पूज्य गुरुदेव ने जिनालय मे पहुचकर अतिशयकारी महावीर प्रभु की प्रतिमा के दर्शन किए और बाबा की प्रतिमा को एक टक निहारा मानो लग रहा था गुरुदेव भगवन से साक्षात्कार कर रहे हो। पूज्य गुरुदेव प्रथम बार श्री महावीर की तीर्थ पर पधारे है।

 

 

 

इस वर्ष का वर्षायोग महाराज श्री का गुलाबी नगरी जयपुर मे होने की संभावना है पूज्य गुरुदेव युवा शक्ति के प्रेरक है और आज सभी के लिए एक रोल मॉडल है उनके द्वारा कराया जा रहा अर्हम योग एक संजीवनी के रूप मे है जयपुर नगर मे वर्षायोग की सुचना से सम्पूर्ण राजस्थान मे हर्ष व्याप्त है
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *