जैन इलेक्ट्रॉनिक मार्ट सुधा होलसेल मार्केट का शुभारभ
कोटा दिनांक 12/10/2025 को जैन इलेक्ट्रोनिक मार्ट एवं सुधा होलसेल मार्केट का आज दोपहर 12.30 बजे हीरालाल नागर( ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार), श्री ताराचंद जी गोयल( चेयरमैन गोयल प्रोटीन), खुशपाल सिंह जी चौहान (उद्योगपति एवं समाजसेवी), श्री राकेश जैन मडिया (शहर जिला अध्यक्ष भाजपा) के आतिथ्य में दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित महानुभावों को भी हीरालाल नागर ने अपने सम्बोधन में स्वदेशी अवधारणा को स्वीकार कर राष्ट्रहित में स्वदेशी सामानों को बढ़ावा देने का आव्हान किया।

जैन इलेक्ट्रॉनिक मार्ट के निदेशक अंकित जैन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व समाज सेवी उपस्थित रहे जिनमें सुनील माथुर(अध्यक्ष प्रेस क्लब), डा. निलेश जैन, डा. बी०सी० तैलंग, पवन जैन (ASP) ग्रीन आर्मी, प्रकाश जैन बज( अध्यक्ष सकल जैन समाज कोटा), जम्बू जैन (अध्यक्ष नसिया जी), हौसला प्रसाद शुक्ला, राधेश्याम शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, त्रिलोक गोयल, महेन्द्र जैन,पवन जैन, गिरिराज जैन प्रमुख थे।
सुधा होलसेल मार्केट के निदेशक श्री विकास जैन ने आगन्तुक सभी अतिथियों व महानुभावो का स्वागत व आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन नवीन जैन ने किया।
