अतिशीघ्र होगा अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ नारेली का भव्यति भव्य आलौकिक विश्वस्तरीय पंचकल्याण महोत्सव

धर्म

अतिशीघ्र होगा अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ नारेली का भव्यति भव्य आलौकिक विश्वस्तरीय पंचकल्याण महोत्सव
अशोकनगर
आज का दिन पूरे देश के भक्तों के लिए ओर विशेष रूप से राजस्थान के लिए खुशी का समाचार लेकर आया ओर समाचार भी ऐसा जिसका एक दशक से अधिक समय से पूरे विश्व को इंतजार था, पूज्य आचार्य भगवान् के आशीर्वाद से एवं पूज्य गुरुदेव निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा से जयपुर मुंबई हाइवे पर 600 बीघा में निर्मित भव्य अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानोदय तीर्थ नारेली का भव्यति भव्य पंचकल्याण अतिशीघ्र होने जा रहा है, इसकी घोषणा आज अशोकनगर में स्वयं गुरुदेव ने की है।

 

राजस्थान वालों के लिए तो इसलिए भी खुशी की बात है कि 2021 के बाद राजस्थान जैन समाज ओर जैनेतर समाज के इष्ट गुरु जिनशासन के शेर का राजस्थान में शीघ्र ही मंगल प्रवेश होने जा रहा है।

 

 

पूरे देश के श्रावकों की कई वर्षों से मंगल भावना थी कि ज्ञानोदय तीर्थ नारेली का पंच कल्याणक कब होगा पहले तो देश के भामाशाह आर के मार्बल पाटनी परिवार ओर सभी भक्तों की भावना थी कि ज्ञानोदय का पंचकल्याण आचार्य भगवन के द्वारा होगा और राजस्थान भी कई दशकों के बाद आचार्य भगवान की चरण रज प्राप्त करेगा लेकिन होनी को कौन रोक सकता है, फरवरी 2024 में आचार्य भगवान की आकस्मिक समाधि से पूरे देश को गमगीन कर दिया ।

लेकिन आचार्य श्री तो साक्षात् भगवान स्वरूप में थे उनको सब पता था इसलिए उन्होंने 2022 में कुंडलपुर पंचकल्याण के दौरान ही पूज्य गुरुदेव सुधासागर जी महाराज के उपस्थिति में ही भामाशाह पाटनी जी ओर गुरु देव को बता दिया था कि सुधासागर जी को ही नारेली का पंचकल्याण करना है।ओर अब जल्द ही भामाशाह पाटनी परिवार पूरे देश के श्रावकों की भावना पूरी होने वाली है।

 

ओर आचार्य भगवान की आज्ञा ओर आशीर्वाद से पूज्य गुरुदेव के मंगल सानिध्य में नारेली के साथ ही
वीरोदय सांगानेर,गुणोदय ओर कई तीर्थों का भी उद्गार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *