श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई मां पद्मावती की भव्य आराधना 

धर्म

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई मां पद्मावती की भव्य आराधना 

रामगंजमंडी

  रामगंजमंडी नगर के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार की प्रातः बेला में नवरात्रि की अष्टमी के पुनीत पर्व पर माता पद्मावती की भव्य अर्चना की गई। 

 

 

  जानकारी देते हुए श्री महेश कटारिया ने बताया कि सर्वप्रथम माता पद्मावती भक्त मंडल द्वारा पंडित जयकुमार शास्त्री के निर्देशन में मूल नायक 1008 श्री शांतिनाथ भगवान का भव्य अभिषेक वह शांति धारा की गई उसके उपरांत भगवान को अर्घ समर्पित कर अनुष्ठान की आज्ञा ली गई। इसके उपरांत नगर में विराजित परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज को अर्घ समर्पित कर उनका आशीर्वाद लेते हुए आयोजन निर्विघ्न संपन्न हो ऐसी भावना की गई।

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ माता पद्मावती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर रितु चांदवाड ने की।  तत्पश्चात इंदौर से पधारे हुए श्री पंडित श्री राकेश जैन रत्नाकर के निर्देशन में माता पद्मावती का 1008 मंत्रों से भव्य अर्चन पुष्पों और कुमकुम के द्वारा किया गया।

 

    इन्हें मिला सौभाग्य 

  प्रथम अर्चन का सौभाग्य श्रीमती नमिता महेश कटारिया परिवार रामगंजमंडी को प्राप्त हुआ। अर्चन के पश्चात माता का भव्य पंचामृत अभिषेक दूध, दही, घृत, नारियल जल और अष्टगंध से किया गया। इसके उपरांत शांति धारा की गई। इंदौर से पधारे पंडित श्री जी ने पूरे मंत्र और विधि विधान से अनुष्ठान संपन्न करवाया और माता के भजनों से सारे वातावरण को भक्ति से भर दिया। कार्यक्रम के अंत में माता रानी का श्रृंगार श्रीमती डिंपल बडजात्या, जितेंद्र वेद, विकास जैन के द्वारा संपन्न किया गया और अंत में उपस्थित सभी महिलाओं ने माता रानी की मेवा नारियल सुपारी हल्दी साड़ी फल पुष्प आदि के द्वारा भक्ति उमंग से भरकर माता रानी की गोद भराई की इसके उपरांत सभी भक्तों ने झूमते हुए माता रानी की भव्य आरती की।

 

अंत में मां पद्मावती ग्रुप ने सभी अतिथियों को प्रसाद वितरण किया। एवं श्री अभिषेक जैन लुहाड़िया को हर कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया।

      अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *