ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए न्यायाधीश पंकज जैन का किया गया सम्मान

धर्म

ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए न्यायाधीश पंकज जैन का किया गया सम्मान

आरोन

मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज से आशीर्वाद लेते हुए न्यायाधीश श्री पंकज जैन

आरोन नगर में चातुर्मास एवं वर्षायोग कर रहे अध्यात्म योगी वात्सल्य मूर्ति मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज के दर्शन के लिए सोमवार को विलासपुर छत्तीसगढ़ से न्यायाधीश श्री पंकज जी जैन एवं श्रीमति आसू जैन आरोन पहुंचे।

आरोन पहुंचकर श्री पंकज जैन एवं श्रीमति आसू जैन ने सर्व प्रथम आरोन नगर के मूल नायक अतिशयकारी श्री अरनाथ भगवान के दर्शन किए एवं जिनेन्द्र भगवान की भक्ति की।श्री पंकज जैन एवं श्रीमति आसू जैन ने मुनि श्री दुर्लभ सागर जी एवं क्षुल्लक श्री निर्धूम सागर जी महाराज के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया। ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं सहज व सरल व्यवहार के धनी न्यायाधीश श्री पंकज जैन का आरोन जैन समाज एवं चातुर्मास कमेटी द्वारा सम्मान किया गया।

न्यायाधीश पंकज जैन का सम्मान करते हुए आरोन जैन समाज के पदाधिकारी

 

 

चातुर्मास कमेटी के प्रचार मंत्री सुनील जैन झंडा सोनू भैया ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत समय में न्यायाधीश श्री पंकज जी जैन एवं श्रीमति आसू जैन को आचार्य श्री विद्यासागर जी के मंगल सानिध्य में अमरकंटक के पंच कल्याणक महोत्सव में भगवान के माता पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।श्री पंकज जैन एवं श्रीमति आसू जैन की मृदु,सहज एवं सरल व्यवहार ने सभी को प्रभावित किया।

 

 

इस अवसर पर आत्म उत्थान शिविर पुण्यार्जक श्री शिखर जैन कलेशिया, जैन गौ शाला के अध्यक्ष श्री नरेशचंद्र जैन नरसी चाचा जैन मिलन के अध्यक्ष संजीव रामपुर,ट्रस्ट कमेटी के सदस्य प्रदीप जैन गोलू झंडा,श्रवण चबूतरा आदि उपस्थित जनों ने सभी का अथिति सत्कार किया।

 

  सुनील जैन झंडा आरोन से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *