श्री शीतलनाथ भगवान का जन्म, तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया वंडर सीमेंट परिसर तक प्रभु की विशाल रथयात्रा आरके मार्बल समूह की ओर से सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में निकाली गई

धर्म

श्री शीतलनाथ भगवान का जन्म, तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया वंडर सीमेंट परिसर तक प्रभु की विशाल रथयात्रा आरके मार्बल समूह की ओर से सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में निकाली गई

निंबाहेड़ा।
नगर में बुधवार को श्री शांतिनाथ चेत्यालय में भगवान शीतलनाथ के जन्म तप कल्याणक कार्यक्रम के तहत विशेष अनुष्ठान के साथ श्रद्धालुओं ने वंडर सीमेंट आर.के. मार्बल समूह की ओर से दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में श्रीजी की विशाल रथयात्रा निकाली।

 

 

समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी के अनुसार प.पू. आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य प.पू. मुनिश्री विमलसागर जी , प.पू. मुनिश्री अनंतसागर जी , प.पू. मुनिश्री धर्मसागर जी एवं प.पू. मुनिश्री भावसागर जी के सानिध्य में बुधवार को श्री शांति नाथ चेत्यालय में आयोजित धर्मसभा में समाज अध्यक्ष सुशील पाटनी एवम् महामंत्री मनोज पटवारी की अगुवाई में भगवान शीतलनाथ जी के जन्म तप कल्याणक के तहत अनुष्ठान पूजा समाज जनों द्वारा संपन्न की गई। 

 

इधर पंचकल्याणक महोत्सव अंतर्गत 6 फरवरी रात्रि में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में सकल जैन श्री संघ की महिलाओ की चौबीसी गान के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंच कल्याणक महोत्सव के चयनित पात्रों का सम्मान किया गया ।

 

इधर बुधवार दोपहर भगवान आदि प्रभु की विशाल रथ यात्रा निकाली गई जो श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर आदर्श कॉलोनी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई वंडर सीमेंट प्लांट प्रांगण में पहुंची, जुलूस में मुनि वृंदो का पद विहार का भी सानिध्य मिला।     

 

श्रद्धालुओं ने विविध स्थलो पर मुनि वृंदो के पाद प्रक्षालन कर श्री जी विराजित रथ की पूजा अर्चना की। बाद में रथ यात्रा जुलूस वंडर सीमेंट फैक्ट्री प्रांगण में पहुंचा। 

 

 

जहां आर.के. मार्बल वंडर समूह के अशोक पाटनी, विमल पाटनी , विनीत पाटनी , श्रीमति सुशीला पाटनी , श्रीमति शांता पाटनी,श्रीमति तारिका पाटनी, परमानंद पाटीदार, यूनिट हेड नितिन जैन, सीएसआर हेमेंद्र सिंह झाला, राहुल व्यास सहित संस्थान के अधिकारी कर्मचारी गणों ने मुख्य द्वार पर मुनि वृंदो के पद प्रक्षालन कर गुरु भक्ति के साथ श्री जी की भव्य अगवानी कर आत्मीय अभिनंदन कर गुरुवार को आयोजित होने वाले एकदिवसीय भगवान आदिनाथ विधान पूजा अनुष्ठान का धार्मिक कार्य प्रारंभ किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *