संगिनी फारम जेएसजी मेट्रो की सदस्याओ ने पक्षियों के लिए बांधे परिण्डे

राज्य

संगिनी फारम जेएसजी मेट्रो की सदस्याओ ने पक्षियों के लिए बांधे परिण्डे
जयपुर – मानव सेवा में अग्रणी संगिनी फारम जेएसजी मेट्रो की सदस्याओं द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधनेका अभियान शुरू किया गया जिसके अंतर्गत महल योजना के B ब्लॉक के पार्क में परिंडे लगाए गए। सदस्याओं ने उनकी नियमित देखभाल और पानी भरने की जिम्मेदारी ली । इसके पहले भी ग्रुप द्वारा राजस्थान राज्य महिला सदन कार्यालय में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए थे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान जैन सभा जयपुर के मंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ तथा संगिनी फारम जेएसजी मेट्रो की
अध्यक्ष मैना जैन, संस्थापक अध्यक्ष दीपिका जैन ‘कोटखावदा’ सचिव अम्बिका सेठी, संयुक्त सचिव लीनू अजमेरा, कोषाध्यक्ष रेखा पाटनी सहित बड़ी संख्या में सदस्याऐ शामिल हुई।
अध्यक्ष मैना गंगवाल ने स्वागत उदबोधन दिया। संस्थापक अध्यक्ष दीपिका जैन ‘कोटखावदा’ ने ग्रुप की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सचिव अम्बिका सेठी ने आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *