मदनगंज किशनगढ़ में मुनिसुव्रतनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव का दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आगाज होगा रविवार से

धर्म

मदनगंज किशनगढ़ में मुनिसुव्रतनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव का दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आगाज होगा रविवार से

मदनगंज/ किशनगढ़

सकल दिगम्बर जैन समाज व श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत मदनगंज किशनगढ़ द्वारा रविवार से दो दिवसीय भगवान मुनिसुव्रतनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन से हर्षोल्लास से मनाया जाएगा


मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद पाटनी ने बताया कि वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से मुनिश्री वैराग्य सागर महाराज, मुनिश्री स्वयंभू सागर महाराज, मुनिश्री अनुकरण सागर महाराज, आर्यिका रत्न 105 यशस्विनी माताजी (ससंघ) के पावन सानिध्य में रूपनगढ़ रोड स्थित मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में रविवार को सांय 7.30 बजे वीर संगीत मंडल मदनगंज किशनगढ़ द्वारा णमोकार मंत्र पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।


सोमवार को प्रात: 7 बजे से श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति के प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि शोभायात्रा मुख्य चौराहा, चन्द्रप्रभु मंदिर, ओसवाली मोहल्ला होते हुए मुनि सुव्रतनाथ मंदिर पहुंचेगी। जहां पर श्रीजी का भव्य पंचामृत अभिषेक व शांतिधारा की जाएगी। जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा को जानकारी पर ज्ञात हुआ कि श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन नवयुवक मंडल द्वारा सायं 7.30 बजे 1008 दीपकों से महाआरती की जाएगी व सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। उपमंत्री दिनेश पाटनी ने बताया कि भगवान के बाल्यकाल रूप में पालना प्रातः से सायं तक झुलाया जाएगा एवं मंदिर में विशेष सजावट की जाएगी।

*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *