“मप्र, महाराष्ट्र एवं कर्नाटक प्रांतों में धर्म प्रभावना* सुरेश चंद्र गांधी जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट
श्रुततीर्थ श्रुतधाम बीना के संस्थापक आदरणीय संदीप “सरल” भैया जी एवं श्रीमान संयम जी जैन सिलवानी ने दिनांक 19 सितम्बर से 23 सितम्बर तक अनेक सिद्ध क्षेत्रों, अतिशय क्षेत्रों की वंदना करते हुए अनेक धर्म सभाओं को सम्बोधित किया एवं विविध आचार्यों, मुनिसंघों के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
दिनांक 18 सितम्बर को भोपाल में विराजमान परम पूज्य 108 श्री प्रमाण सागर जी महाराज एवं परम पूज्य 108 श्री संधान सागर जी महाराज के दर्शन कर श्रुततीर्थ श्रुतधाम बीना में निर्माणाधीन मुक्ताकाश समवशरण जिनालय के कार्य की प्रगति की जानकारी दी एवं साहित्य भेंट किया. इसी दिन रात्रि में 8 बजे से 9.30 तक श्री दिगंबर जैन मंदिर इंदिरा नगर में प्रवचन किये. धर्म सभा के दौरान भोपाल निवासी श्रीमान निश्चल जैन, श्रीमति रश्मि जैन एवं श्रीमान कमल बाबू जैन ने श्रुततीर्थ श्रुतधाम बीना के विषय में उपस्थित जन समूह को जानकारी देते हुए प्रकाश डाला।

दिनांक 20 सितम्बर को प्रातः 8 बजे सामूहिक रूप से अभिषेक- शांतिधारा सम्पन्न करवाई. यहाँ से हवाई मार्ग द्वारा बेंगलोर को रवाना हुए, यहाँ से रात्रि 9 बजे श्री श्रवणबेलगोला क्षेत्र पर पहुंचे.।
दिनांक 21 सितम्बर 2025 को प्रातः परम पूज्य 108 आचार्य वर्धमान सागर जी ससंघ 28 पिच्छी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं श्रुततीर्थ श्रुतधाम की गतिविधियों एवं निर्माण कार्य की जानकारी दी. क्षपकराज मुनि श्री सुप्रभ सागर जी के दर्शन कर वार्ता की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया.यहीं पर गोमटेश भगवान बाहुबली का अभिषेक – शांतिधारा भी सम्पन्न की. दिन में मुनिसंघ के साथ श्रुतवार्ता हुई।


दिनांक 22 सितम्बर को सम्पूर्ण संघ के साथ क्षेत्र की वंदना की. प्राकृत भवन में विराजमान आचार्य श्री 108 सुविधि सागर जी महाराज के दर्शन कर साहित्य भेंट किया. मुनि श्री सुधेय सागर जी महाराज के दर्शन कर कम्मदहल्ली (कर्नाटक) क्षेत्र की वंदना की. मंदार गिरी क्षेत्र पर गुरु मंदिर एवं समवशरण मंदिर के दर्शन किये।
23 सितम्बर को प्रातः 8 बजे श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर साकीनाका मुंबई में उदबोधन दिया
सांय काल 6 बजे चंदन नगर भोपाल में 108 मुनि श्री निर्वेग सागर जी महाराज ससंघ के दर्शन वार्ता करके रात्रि 10.30 पर श्रुतधाम बीना वापिस पहुँच गये.
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312




