संयम भूषण आचार्य श्री के कुशल निर्यापकत्व में क्षपक मुनि श्री 108 संकल्प सागरजी जी का संकल्प पूर्वक उत्तम समाधि मरण
अहमदाबाद
परम पूज्य चतुर्थ पट्टाचार्य आचार्य भगवंत 108श्री सुनीलसागर जी गुरुदेव के शिष्य मुनि श्री 108 प्रज्ञा संकल्प सागर जी गुरुदेव निरंतर तप साधना करते हुए 10 अप्रेल 2025 महावीर जयंती के अगले दिन से ईडर में एक दिन आहार एक दिन जल लेकर निरंतर साधना कर रहे थे।
दिनांक 6 जुलाई 2025 अहमदाबाद में पुनः गुरु मिलन के बाद उन्होंने एक दिन उपवास व एक दिन जल पानी शुरू किया तथा अष्टानिका में दूध का त्याग किया व निरंतर साधना करते रहें अप्रेल से लेकर सितम्बर तक 155 दिन की कठिन साधना जहाँ मात्र एक दिन जल एक दिन उपवास के साथ साधना कर रहे, जीवन के अंतिम समय में गुरुदेव के चरणों में क्षपकराज मुनि श्री संकल्प सागर जी गुरुदेव ने यम संलेखना की और कदम बढ़ाते हुए चारों प्रकार के आहार का त्याग किया।


चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनीलसागर जी गुरुराज के निर्यापकत्व में संघ के नियुक्त साधुओं द्वारा वैयावृत्ति सेवा,आत्मिक उद्बोधन,धर्म ध्यान निरंतर यथावत था।
आज 19 सितम्बर 6 उपवास उपरांत 1:30 बजे चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनीलसागर जी गुरुदेव के पावन चरणों में आत्म ध्यान को सुनते हुए बहुत ही निर्मल शांत उत्कृष्ट परिणाम सहित सभी साधुओं के सानिध्य में समाधि हो गई है।
श्री सुनीलसागर युवा संघ भारत (रजि.) से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

