चारों ओर एक ही चर्चा: इंदौर की ओर बढ़ रहे हैं जगत पूज्य मुनिपुंगव सुधासागर महाराज, श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर

धर्म

चारों ओर एक ही चर्चा: इंदौर की ओर बढ़ रहे हैं जगत पूज्य मुनिपुंगव सुधासागर महाराज, श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर

 

देवास, मक्सी और शाजापुर अंचल में उमड़ रही श्रद्धा, मालवा की धरती पर ऐतिहासिक वर्षायोग की चर्चाएँ तेज

 

शाजापुर।

जगत पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव मुनिश्री 108 सुधासागर महाराज के मंगल विहार के साथ ही मालवा अंचल में भक्ति और उत्साह का वातावरण दिन-प्रतिदिन प्रगाढ़ होता जा रहा है। जैसे-जैसे गुरुदेव के चरण इंदौर की ओर अग्रसर हो रहे हैं, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की उत्सुकता और उमंग भी नई ऊँचाइयों को छू रही है।

 

वर्तमान में गुरुदेव इंदौर से लगभग 95 किलोमीटर, देवास से 53 किलोमीटर तथा मक्सी से 17 किलोमीटर की दूरी पर विराजमान हैं। इसी कारण पूरे मालवा क्षेत्र में एक ही चर्चा सुनाई दे रही है—

 

“चारों ओर हो रहा है शोर,

घर-घर पहुँच रही है डोर टू डोर 

जगत पूज्य सुधासागर महाराज के कदम बढ़ रहे हैं इंदौर की ओर।”

 

श्रद्धालुओं का मानना है कि देवी अहिल्या की पावन नगरी इंदौर शीघ्र ही गुरुदेव के मंगल चरणों से धन्य होने जा रही है। संभावित वर्षायोग और प्रवास को लेकर धार्मिक समाज में व्यापक उत्साह है। कई श्रद्धालु इसे इंदौर के धार्मिक इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय मान रहे हैं। हालांकि, गुरुदेव के प्रवास और वर्षायोग से जुड़े अंतिम निर्णय की सभी को प्रतीक्षा है।

 

मंगल विहार अपडेट

 

जगत पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर महाराज का संध्या बेला में मंगल विहार श्री सिद्धाचल वीरमणि महातीर्थ धाम, लालघाटी (शाजापुर) से हुआ।

 

आज जिज्ञासा समाधान एवं रात्रि विश्राम शासकीय माध्यमिक विद्यालय, ग्राम टिटोड़ी में हो रहा है, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

 

— संकलित जानकारी: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *