वार्षिक उत्सव में उमड़े श्रद्धालुभगवान सुपार्श्वनाथ नाथ का किया सामूहिक कलशाभिषेक
निवाई 10 सितंबर श्री दिगंबर जैन तेरा पंथी मंदिर जी का वार्षिक उत्सव पर मंगलवार को भगवान सुपार्श्वनाथ की रथ यात्रा हाथी के रथ पर गाजा बाजे के साथ निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
जैन समाज के प्रवक्ता राकेश संघी एवं विमल जौंला ने बताया कि भगवान सुपार्श्वनाथ की रथ यात्रा का जुलूस बिचला जैन मंदिर से रवाना होकर पुराना पोस्ट ऑफिस, बड़ा बाजार, सब्जी मंडी, बिलाला मार्केट होता हुआ तेरा पंथी मंदिर जी पहुंचा जहां भगवान सुपार्श्वनाथ की संगीतमय पूजन हुई जिसमें श्रद्धालु झूम उठे। सामूहिक पूजन के बाद भगवान सुपार्श्वनाथ का सामूहिक कलशाभिषेक किया गया, कलशाभिषेक के समय आसपास का वातावरण भगवान की जयकारो से गूंजायमान हो उठा।इस अवसर पर हेमचंद संगी सरावगी समाज के अध्यक्ष त्रिलोक सिरस, शिखर चंद काला, पारस सांवलिया, शंभु कठमाणा, अमित कटारिया, राकेश संधी, हेमंत चंवरिया, सुरेंद्र टोंगया, राजकुमार संगी, अशोक भांजा, पदम टोंग्या, अशोक माधोराजपुरा, पुनीत संगी त्रिलोक रजवास, रमेश संगी, नरेंद्र बुकसेलर, गप्पू लाल जगतपुरा, मुकेश संधी दिनेश संघी अतुल ठोलिया, कविश संधी, सहित अनेक लोग मौजूद थे।
