*रथोउत्सव बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया*🙏 सुरेश गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट

धर्म

🙏 *रथोउत्सव बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया*🙏 सुरेश गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट

नोगामा

नौगामा नगर में रथ उत्सव बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया प्रात 1008 आदिनाथ मंदिर महावीर समवशरण और सुखखोदय तीर्थ नसिया जी मैं विशेष शांति धारा अभिषेक के बाद भगवान आदिनाथ भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा को गंधकुटी में विराजमान कर बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ बैंड बाजो के साथ विशाल शोभा यात्रा पंडाल तक पहुंची जहां पर भगवान पारसनाथ आदिनाथ की पूजन बड़े भक्ति भाव ब्रह्मचारी संदीप भैया बीना मध्य प्रदेश सांगानेर संस्थान से पधारे अनुभव शास्त्री के सानिध्य में वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर लहरों के साथ की गई इस अवसर पर  अध्यापिकाओं को एवं इस वर्ष 5 ,10,16 उपवास करने वाले धर्म प्रेमी बंधुओ का दुपट्टा  माला पहनाकर सम्मान किया गया

 

 

दोपहर 1:00 बजे विशाल शोभा यात्रा काष्ठ निर्मित रथ गंधकुटी धर्म ध्वजा के साथ पुरुष सफेद वस्त्र में महिला केसरिया वस्त्र में गरबा नृत्य करते हुए नगर की विभिन्न गलियों से गुजरते हुए समवशरण मंदिर परिसर पहुंची जहां पर अष्टदव्य के अरध चढ़ाएं, वहां से शोभा यात्रा तालाब बस स्टैंड पहुंची जहां पर पूजन भैया जी का सम्मान समारोह एवं फूल माला की बोली की गई फूलमाला की प्रथम बोली लेने का सौभाग्य  खुशपाल मगनलाल गांधी उत्सव हीरालाल जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

 

 

शोभायात्रा नगर के विभिन्न गलियों से गुजरते हुए भगवान के नारे के साथ आदिनाथ मंदिर पहुंची जहां पर रथ भंडार करने के बाद वात्सल्य भोजन के बाद नवयुक मंडल बालिका मंडल समवसरण मंदिर दर्शन कर शोभा यात्रा का समापन किया उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *