सांसद ने आचार्यसंघ का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

धर्म

सांसद ने आचार्यसंघ का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया
धामनोद

खरगोन – बड़वानी सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने श्रवणबेलगोला कर्नाटक से महावीरजी राजस्थान की ओर पदविहार कर रहे , धामनोद में विराजमान सर्वोच्च दिगम्बर जैनाचार्य परमपूज्य 108 आचार्य श्री वर्धमानसागरजी महाराज ससंघ के दर्शन किये। एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।इस अवसर पर आचार्यश्री द्वारा क्षेत्र में शांति – सौहार्द एवं सद्भाभावना बनी रहे, व उनके उज्ज्वल – उच्च चारित्रिक राजनीतिक भविष्य हेतु मंगल आशीर्वाद प्रदान किया । आचार्य श्री ने सांसद महोदय को बीसवीं शताब्दी के प्रथम दिगम्बर जैनाचार्य उनके आद्यगुरु परमपूज्य 108 आचार्यश्री शांतिसागर जी महाराज का जीवन परिचयात्मक ग्रंथ ” चारित्र – चक्रवर्ती ” भेंट किया । इस अवसर पर बावनगजा के प्रमुख ट्रस्टी श्री राजेन्द्र जैन , धामनोद समाज अध्यक्ष राकेश जैन , दीपक प्रधान , समरजी कंठाली , नरेन्द्रकुमार जैन गुजरी , चन्द्रशेखर जैन,बालसमुद एवं खंडवा , सनावद , बड़वाह ,धामनोद , के साधर्मी बंधुओ सहित कसरावद भाजपा मंडलाध्यक्ष दीपक पटेल ,नितिन पटेल , सतीश पटेल , रोहित पाटीदार , बालसमुद के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *