स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ का त्रिवेणी में हुआ भव्य मंगल प्रवेश-शनिवार को गायत्रीनगर में होगा मंगल प्रवेश – रविवार को टौक रोड पर कल्याण नगर में होगा श्री मुनिसुव्रतनाथ पूजा विधान

धर्म

स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ का त्रिवेणी में हुआ भव्य मंगल प्रवेश-शनिवार को गायत्रीनगर में होगा मंगल प्रवेश – रविवार को टौक रोड पर कल्याण नगर में होगा श्री मुनिसुव्रतनाथ पूजा विधान
जयपुर

-25 फरवरी – परम विदूषी लेखिका, गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ का त्रिवेणी नगर जैन मंदिर में शुक्रवार शाम भव्य मंगल प्रवेश हुआ । शनिवार को प्रातः 8.00 बजे गायत्रीनगर महारानी फार्म के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विशाल जुलूस के साथ भव्य मंगल प्रवेश होगा ।
इससे पूर्व शुक्रवार को सुबह मानसरोवर के वरुण पथ स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से मंगल विहार कर माताजी गोपालपुरा बाईपास स्थित मंगल विहार दिगम्बर जैन मंदिर पहुची जहां पर धर्म सभा में मंगल प्रवचन हुए।
मुख्य समन्वयक कमल बाबू जैन ने बताया कि दोपहर बाद माताजी मंगल विहार जैन मंदिर से विहार कर सायकांल 4.30 बजे त्रिवेणी नगर पहुची।
इस मौके पर मार्ग में जगह- जगह माताजी का पाद प्रक्षालन किया गया। जुलूस में महिला मंडल की सदस्याए सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी। मंगल प्रवेश के मौके पर त्रिवेणी नगर मंदिर कमेटी द्वारा अध्यक्ष अशोक पापडीवाल मंत्री महावीर कासलीवाल, नरेश कासलीवाल, शैलेन्द्र जैन आदि के नेतृत्व में भव्य अगवानी की गई।
मुख्य संयोजक प्रदीप जैन ने बताया कि संत भवन में गुरु माँ ने अपने मंगल प्रवचन में भक्तो को आशीर्वचन दिया । इस मौके पर माणक ठोलिया, रमेश ठोलिया, चेतन निमोडिया, अजय बडजात्या, दीपक बिलाला,
अशोक पापड़ीवाल , पुष्पेन्द्र अजमेरा, महेन्द्र काला, अंकुर पाटोदी, विमल छाबड़ा, शैलेन्द्र जैन, संजय जैन, श्रीमती संतोष सौगाणी, शिमला पापड़ीवाल, युवा मंडल व बड़ी संख्या में समाज बन्धु उपस्थित थे ।
शिरोमणि संरक्षक माणक ठोलिया रमेश ठोलिया के मुताबिक त्रिवेणी नगर के संत भवन में
सायंकाल भक्ति संध्या एवं आनन्द यात्रा का आयोजन किया गया।
महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार शनिवार 26 फरवरी को प्रातः
गायत्रीनगर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विशाल जुलूस के साथ भव्य मंगल प्रवेश होगा ।तत्पश्चात धर्म सभा एवं सायकांल गुरु भक्ति व आनन्द यात्रा का आयोजन किया जायेगा।संयोजक चेतन जैन निमोडिया के अनुसार रविवार 27 को माताजी गायत्रीनगर से मंगल विहार कर टौक रोड पर कल्याण नगर स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुचेगी जहां मूलनायक
भगवान मुनिसुव्रतनाथ का
मोक्ष कल्याणक मनाया जावेगा ।दोपहर में संगीतमय श्री मुनिसुव्रतनाथ पूजा विधान होगा।सायंकाल आनन्द यात्रा एवं भक्ति संध्या का आयोजन किया जायेगा। प्रचार मंत्री दीपक बिलाला के अनुसार सोमवार 28 फरवरी को प्रातः सिद्धार्थ नगर के श्री दिगम्बर जैन मंदिर महावीर स्वामी खण्डाकान् में भव्य मंगल प्रवेश होगा ।जहां धर्म सभा, आहार चर्या व सायकांल आनन्द यात्रा का भव्य आयोजन होगा।


माताजी ससंघ का दुर्गापुरा, कीर्ति नगर, मधुवन टौकफाटक जैन मंदिर होते हुए रविवार 6 मार्च को विशाल जुलूस के साथ नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारक जी की नसिया में भव्य मंगल प्रवेश होगा जहां गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी, भरतेश्वर मति माताजी, स्वस्तिभूषण माताजी एवं आर्यिका सौम्य नन्दिनी माताजी ससंघ के सानिध्य में
10 मार्च से 18 मार्च तक अष्टानिका महापर्व के मौके पर पहली बार 256 मण्डलीय श्री सिद्ध चक्र महामण्ड़ल विधान पूजा एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा ।
विनोद जैन ‘कोटखावदा से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *