धर्म धर्मायतन, धर्मात्मा हमारी संस्कृति का मूल आधार है,प्रमाण सागर महाराज

धर्म

धर्म धर्मायतन, धर्मात्मा हमारी संस्कृति का मूल आधार है,प्रमाण सागर महाराज
इंदौर
“जो धन भोगों में लगता है, वह विनष्ट हो जाता है,और जो धन परमार्थ में लगता है वह अमर हो जाता है,धर्म धर्मायतन, धर्मात्मा हमारी संस्कृति का मूल आधार है,आपके बनाये अपने घर भले ही विनष्ट हो गये हों लेकिन 200 वर्ष पुराने मंदिर आज भी अपनी पताका को फहरा रहे है” उपरोक्त उदगार मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने नरसिंगपुरा दि.जैन लाल मंदिर के पास संतभवन की आधारशिला रखते हुये व्यक्त किये।

 

मुनि श्री ने कहा कि तालाब में कमल जब तक अपनी नाल से जुड़ा रहता है तभी तक खिला रहता है जैसे ही नाल से निकला कि वह मुर्झा जाता है उसी प्रकार धर्म की नाल से जुड़ा रहने वाला व्यक्ति हमेशा खिला खिला रहता है मुनि श्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में धर्म और धर्मायतनों को प्रमुखता दी है इसीलिये आप जहा भी जाते हो घर बनाने से पहले मंदिर का निर्माण करते हो,यह परंपरा आज की नहीं है बल्कि जब से कर्म युग की शुरुआत हुई तभी से धर्म और धर्मायतनों तथा साधु वसतिका का निर्माण शुरु हो गया था उन्होंने चार प्रकार के दान की चर्चा करते हुये कहा कि आहार,औषधि तथा उपकरण यह तीन दान का पुण्य तो उनकी समय सीमा तक है लेकिन चौथा वसतिकाआवास दान का बहुत महत्व है,साधु वसतिका रहेगी तो साधु संतों का आवागमन रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको तथा आपके परिवार को सैकड़ों वर्ष तक मिलता रहेगा।

 

 

उन्होंने नरसिंगपुरा जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष जैन महामंत्रीअनिल जैन विशाखा, प्रदेश अध्यक्ष विदर्भ जैन सनत जैन,आशीष जैन एवं स्थानीय अध्यक्ष मुकेश जैन सहित वसतिका गृह निर्माण में योगदान दैने बाले सभी पुण्यार्जकों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया इस अवसर पर राजवाड़ा, कांचमंदिर लश्करी मंदिर तथा आसपास के जिनालयों से सम्बन्धित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

प्रवचन उपरांत शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ एवं मुनि संघ इंदौर के विश्वप्रसिद्ध दि. जैन कांच मंदिर पहुंचे, आयोजकों मुनिसंघ का पादप्रछालन कर अभिभूत हुये।यही से मुनिसंघ आहार चर्या को निकले आहार उपरांत सामायिक लश्करी दि.जैन मंदिर में संपन्न हुई। दोपहर में आसपास के जिनालयों की वंदना करते हुये मुनिसंघ नेमीनगर पहुंचें एवं सांयकालीन शंकासमाधान का कार्यक्रम एवं रात्री विश्राम होगा इस अवसर पर धर्मप्रभावना समिति के अध्यक्ष अशोक रानी डोसी,नवीन आनंद गोधा,दिलीप गोधा, मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित हजारों की संख्या में पुराने शहर के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।
अविनाश जैन विदिशा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *