अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी आदिनाथ जन्म कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन मुनि श्री विशदसागर महाराज सानिध्य में हुआ

धर्म

अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी आदिनाथ जन्म कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन मुनि श्री विशदसागर महाराज सानिध्य में हुआ
चांदखेड़ी
परम पूज्य आचार्य गुरुवर 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 विशद सागर महाराज के सानिध्य में हो हो रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान में 512 अर्ध समर्पित किए गए।

इसी क्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र पर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याण महोत्सव दो दिवसीय आयोजन के साथ मनाया जाएगा जिसमें पूज्य मुनि श्री संघ सानिध्य प्राप्त होगा। इसी क्रम में भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव की पत्रिका का विमोचन श्रीमान तेज कुमार इंदिरा देवी जैन गरोठ, श्रीमान राजेंद्र आशा जैन, हुकुम जैन काका कोटा सहित समस्त हरसोरा परिवार कोटा के साथ देवेंद्र कुमार सरोज देवी गुना के द्वारा पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष श्रीमान हुकुमचंद जैनकाका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष महेंद्र कांसल, आदि मौजूद रहे। 
क्षेत्र कमेटी के कोषाध्यक्ष गोपाल जैन एडवोकेट ने बताया कि शुक्रवार की बेला में सिद्ध चक्र महामंडल विधान के अंतर्गत महाराज श्री संघ सानिध्य में 1024 अर्ध समर्पित किए जाएंगे एवं हवन पूर्णाहुति के साथ महामंडल विधान का समापन होगा। उन्होंने मेले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि पूज्य मुनि श्री 108 विशद सागर महाराज संघ का सानिध्य भगवान ऋषभदेव जन्म कल्याणक महोत्सव को प्राप्त होगा उन्होंने बताया कि यह आयोजन 22 एवं 23 मार्च को होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री जैन ने बताया कि 22 मार्च 2024 की प्रातः बेला में श्री जी का अभिषेक शांति धारा उपरांत ध्वजारोहण किया जाएगा दोपहर की बेला में साधारण सभा एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। एवं संध्या बेला में श्री जी की आरती उपरांत भव्य नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी जिसका संयोजन दिगंबर जैन महिला महासमिति मरु देवी महिला मंडल खानपुर, अखिल भारतीय चंद्रोदय जैन महिला परिषद चांदखेड़ी करेगी।

 


प्रशान्त जैन ने बताया कि 23 मार्च को भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक के अवसर पर भगवान आदिनाथ का अभिषेक शांति धारा संपन्न होगी उसके उपरांत नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री जी की रथ यात्रा निकाली जाएगी

 

रथ यात्रा उपरांत श्रीजी का अभिषेक एवं उल्लेखनीय सेवा देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ का स्नेह भोज होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *