अनंत चतुर्दशी के पर्व पर होगा बड़े बाबा का महामस्तकाभिषेक
सागर
अनंत चतुर्दशी के पावन पुनीत पर्व पर प्रतिवर्ष बासपूज्य मोक्ष कल्याणक महोत्सव रामपुरा दिगंबर जैन मंदिर में भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। इसी के साथ यहां की परंपरा है कि हर वर्ष इस दिन महामस्तकाभिषेक आयोजित किया जाता है। एवम यह संयोग है कि हर वर्ष अनंत चतुर्दशी के दिन ही भगवान बासपूज्य का मोक्ष कल्याणक होता है। इस दिन भक्ति उल्लास परिपूर्ण रहता है। इस वर्ष यह आयोजन मुनिश्री 108विमल सागर महाराज, मुनि श्री 108 अनंत सागर महाराज सानिध्य में संपन्न होगा।
श्रीमती मीनल. लम्बरदार ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यूषण पर्व के 9वे दिवस में रामपुरा में भगवान पार्श्वनाथ के मस्तक पर अभिषेक एवम शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री पंकज कुमार ननऊ वाला परिवार और राकेश कुमार जी रुई वाला परिवार को प्राप्त हुआ। रविवार की बेला में मुनि संघ के मंगल प्रवचनों का लाभ भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा मुनिसंघ का सानिध्य मिलने से इस वर्ष यह सौभाग्य और उत्साह दुगना हो गया है।

