🙏 *उत्तम अकिंचन धर्म पर विशेष शांति धारा अभिषेक*
🙏 सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट नोगामा
उत्तम अकिंचन धर्म के दिन आज प्रातः आदिनाथ मंदिर भगवान महावीर समवशरण मंदिर नसिया जी तीर्थ मैं आज प्रातः विशेष शांति धारा अभिषेक संदीप भैया श्रुतधाम बीना व विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी के सानिध्य में की गई प्रथम शांति धारा अभिषेक करने का सौभाग्य कुसुमलता सुभाष चंद्र, सोनम, विनीत निहारिका आशीष, सुभाष चंद्र मगनलाल को प्राप्त हुआ अभिषेक के बाद श्री जी को पंडाल में लाकर उच्च आसन पर विराजमान किए गए संगीतकार पंकज जैन के मधुर स्वर लहरों के साथ 10 लक्षण पूजन सरस्वती पूजन, समय ज्ञान पूजन बड़े भक्ति भाव से गरबा नृत्य करते हुए पूजन के अर्ध चढ़ाऐ,
तत्वार्थ सूत्र का वाचन बालिका मंडल द्वारा कियागया, दोपहर में भैया जी द्वारा जिनागम प्रवेश ग्रंथ का अध्ययन करवाया गया एवंअकिंचन धर्म पर मंगल प्रवचन हुआ शाम को 48 दीप बालिका मंडल द्वारा प्रज्वलित किए गए गीतकार पंकज जैन के मधुर स्वर लहरों के साथ महा आरती की गई

इस अवसर पर जैन समाज कोषाध्यक्ष रमलाल जैन ने बताया कि दिनांक 8 सितंबर को बोडीगामा नगर में एवं 9 सितंबर को नौगामा नगर में रथोउत्सव का कार्यक्रम होगा
इस हेतु व्यापक तैयारियां की गई है एवं चौदस के दिन आदिनाथ मंदिर स्थित 52 डेरी मैं विराजमान प्रतिमाओं का अभिषेक सामूहिक रूप से किया जाएगा आज रात्रि में बच्चों द्वारा सीता की अग्नि परीक्षा नाटक का मंचन मनीषा नानावती के निर्देशन में किया गया उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई
