श्रुताभिषेक कर मनाया श्रुत पंचमी महोत्सव , प्राचीन शास्त्र करायें जायेंगे संरक्षित!*

धर्म

*श्रुताभिषेक कर मनाया श्रुत पंचमी महोत्सव , प्राचीन शास्त्र करायें जायेंगे संरक्षित!*

आगरा
,श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर डी ब्लाक कमलानगर आगरा मे विराजित श्रमणाचार्य विभव सागर महाराज की सुयोग्य शिष्या श्रमणी आर्यिका अर्ह॔श्री माताजी ससंघ के सानिध्य मे व प्रेरणा से इस बार सकल समाज के द्रारा प्रथम बार श्रुताभिषेक कीये गये! *इस हेतु परम पूज्य मुनी प्रणम्यसागर जी महाराज के द्रारा प्राक्रुत मे रचित श्री वर्धमान स्त्रोत की ताम्र पत्रो पर लिखी प्रती का अभिषेक कीया गया!* जिनवाणी का प्रथम अभिषेक का सौभाग्य श्री रूपेश जैन चांदी व श्री जगदीश चन्द जैन सम्पादक जी के सुपौत्र प्रासुक जैन को मिला!इससे पूर्व आज की श्रीजी की विशेष शान्तिधारा का सौभाग्य श्री प्रदीप जैन PNC, राजेश जैन CA, व मुकेश मिर्ची व में जैन को मिला!
वही इस दिवस पर एक सुसज्जित रथ मे पालकी रख कर थवला जी ग्रन्थ को विराजित कर बैन्ड बाजो के साथ नगर परिक्रमा की गयी। जहां घर घर जिनवाणी आरती व आर्यिका संघ के पाद प्रक्षालन कीये गये!


इस अवसर पर आर्यिका माताजी ने कहा कि जब इन्सान की स्मृति कमजोर पढने लगी तब ही से आज ही के दिवस से शास्त्रो के लेखन पूर्ण कर संरक्षण का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ था, *माताजी की प्रेरणा से कमलानगर समाज के द्वारा धवला जी, तत्वार्थसूत्रजी व भक्ताम्बर जी ग्रन्थ को ताम्र पत्रो पर प्रकाशित करा संरक्षित कराने की मुहीम भी आज ही से प्रारम्भ की गयी है, जिसके लीये सकल समाज खुले हस्त से दान दे रही है! इस अवसर पर कमलानगर समाज के द्वारा माताजी का आगामी चातुर्मास कमलानगर आगरा मे करने हेतु श्रीफल अर्पण कीया गया!* श्री मनोज बाकलीवाल ने बताया की भव्य शोभा यात्रा मे आगरा नगर के परम संरक्षक व ट्रस्टीश्री प्रदीप जैन PNC, ट्रस्टी श्री दिलीप जैन, ट्रस्टी श्री मनोज कुमार जैन बाकलीवाल, आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष व मन्दिर जी के मुख्य संयोजक श्री जगदीश प्रसाद जैन, चक्रेश जैन, अनिल जैन रईस, महेशचन्द जैन, अनिल एफ सी आई, हरिश्चन्द्र सुभाष जैन, नरेश लुहाडिया, दीपचन्द जैन विनोद रांवका, वी के जैन , मनोज बूरा, संजय शास्त्री , विनोद जैन चाय, सुवीणा रईस, रश्मी गोयल, ममता जैन समेत सैकडो लोग उपस्थित रहे!

अन्त मे जिनवाणी पूजन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ!

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *