गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी सानिध्य में जैन डॉक्टर्स सोसायटी जयपुर का सम्मेलन सम्पन्न-

धर्म

गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी सानिध्य में जैन डॉक्टर्स सोसायटी जयपुर का सम्मेलन सम्पन्न-
जयपुर
जैन डॉक्टर्स सोसायटी जयपुर का सम्मेलन गणिनी आर्यिका105 स्वस्ति भूषण माताजी के सानिध्य मे आदर्श नगर स्थित श्री मुल्तान दिगम्बर जैन मंदिर भवन में प्रोफ़ेसर राजीव जैन कुलपति , राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। प्रसिद्ध गायक डॉक्टर गौरव जैन सोगानी के मंगलाचरण से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। तत्पश्चात् डॉक्टर जी सी जैन सोगानी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। डॉक्टर त्रिशला जैन वरिष्ठ प्रोफ़ेसर एस एम एस मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर नरेंद्र मोहन जैन वरिष्ठ फिजिशियन, डॉक्टर सुनील जैन वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ एस एम एस अस्पताल एवं डॉक्टर अनामिका पापडीवाल साइको थेरेपिस्ट ने जैन धर्म के वैज्ञानिक पहलुओं पर अपने व्याख्यान दिये ।


शरीर का उपचार चिकित्सक करते हैं,पर मन का उपचार धर्म से ही हो सकता हैं। स्वस्तिभूषण माताजी


इस अवसर पर गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ने प्रवचन में बताया कि शरीर का उपचार चिकित्सक करते हैं, पर मन का उपचार धर्म से ही हो सकता हैं । धर्म के प्रभाव व पालन से मन निरोग होता हैं, तथा मन के निरोग होने से तन स्वतः निरोगी हो जाता हैं।
सचिव डॉक्टर सुनील जैन ने बताया कि सम्मेलन में प्रोफेसर राजीव जैन को जैन गौरव सम्मान प्रदान किया गया। सम्मेलन में डॉक्टर डी के कासलीवाल, डॉक्टर विनोद शाह, डॉक्टर राकेश जैन सहित 100 से भी अधिक डॉक्टर्स ने उपस्थित रह कर समारोह को गौरवान्वित किया ।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *