रेलवे लाइन के पास बनने वाले नाले का समाधान के लिए पहुँची रेलवे की टीम
रामगंजमडी
रेलवे लाइन के पास बनने वाले नाले का समाधान के लिए पहुँची रेलवे की टीम रेलवे विभाग रेल्वे अपनी सीमा में दीवाल बना रहा है इस दीवाल के बनने से नगर के करीब 2000 परिवारों के घर से निकलने वाला पानी और बरसाती पानी का निकास रुक जाएगा। पार्षद अखिलेश मेड़तवाल इस समस्या को लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला को को अवगत करवाया तो लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के निर्देश पर रेलवे के X E N श्री ऐश्वर्या आलोक सहायक अभियंता किरणपाल कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र शर्मा अर्चना सिह सहित रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मौके पर बनने वाले नाले और दीवाल का निरीक्षण किया नंबर 1 के नाले का जो पानी आता है उस नाले का पानी रेलवे द्वारा बनाए जा रहे नाले से जोड़ दिया जाएगा। और जो नाला रेलवे के दीवाल बनने के कारण टूटा है उसको भी रेलवे रिपेयरिंग करवाएगी।
नगरपालिका चाहती है कि नाला रेलवे की सीमा में बने और रेलवे चाहती है की नगरपालिका नाला अपनी सीमा में बनाएं
इस बात पर अधिकारियों मैं सहमति नहीं बन पाई इस नाले निर्माण के लिए सभी अधिकारी रेलवे के सीनियर डीन को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे उसके बाद ही नाला बनने की प्रक्रिया चालू हो पाएगी इस मौके पर उपस्थित नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुर्जर पार्षद अकलेश मेड़तवाल ने सभी अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत करवाया और नाला निर्माण अति आवश्यक बताया ओर कहा कि पानी से बरसात में होने वाली परेशानी से अवगत करवाया और कहा कि नाला नही बना तो करीब 2000 परिवार बाढ़ की चपेट में आ सकते है कई सालों वार्ड 10 11 12 13 14 15 38 39 का पानी इसी नाले में आता है
