:- युवा दल ने मेहनत कश बच्चो की करी मदद :-
रामगंजमडी
गरीब जरूरतमंद ओर बीमार लोगों कीमदद करने से हमेशा अग्रणी रहने रामगंजमडी वाले युवा दल ने आज उन 21 बच्चो की होसला अफजाई प्रत्येक को500 रुपये देकर की। जो सर्दी गर्मी ओर बरसात के मौसम में प्रति दिन सुबह 5 बजे उठकर शहर के बाजारों एवम गलियों में न्यूज पेपर बाटते हैं साथ ही पढाई भी कर रहे है।
युवा दल सचिव राजकुमार पारख़ ने बताया कि सोमवार को 8 वी क्लाससे लेकर कालेज में पढ़ने वाले आयुष मेवाडा,करण वर्मा, अनिल वेष्णव, जीवन अहीर नारायण मीणा,युवराज चन्द्रावत, अंकित मीणा हरीओम मेटर,विपुल सिंह, अजय मीणा, मनीष गूर्जर, विशाल यादव,सतीश सेनी पुनीत सेन, आशीष गुर्जर, विशाल सुमन,कुशाल सिंह, विशाल शर्मा, मनीष चौधरी, रोहित गुर्जर,गोविन्द चौहान को पढ़ाई के साथ हर मोसम में प्रतिदिन अखबार बाटने के कार्य को भी करने परउनकी होसला अफजाई ओर मदद के लिये प्रत्येकबच्चे को युवा दल ने प्रदान किये

बच्चो को सर्दी से बचाव के लिये ईनर भी दिलवाये।- प्रोत्साहन राशि ओर ईनर मिलने के बाद सभी बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।ओर सभी ने युवा दल सचिव राजकुमार पारख एवमअन्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया-

युवा दल चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में अंकुर विजयवर्गीय,गिर्राज विजयवर्गीय चेरी सलूजा, प्रदीप विनायका, दिनेश जोशी सागर शर्मा,बाबू पोरवाल ओर संजय मित्तल रहे उपस्थित

.6 माह पूर्व 18 अप्रैल को इस तरह की शुरुआत साक्षी पारख पूर्व पार्षद द्वारा की जा चुकी है.इस पर उन्होनें 8 बच्चो को 500 rs की राशि प्रदान की थी राजकुमार पारख ने कहा और कोई भी बच्चे जो मेहनत करके अपने परिवार की पढाई के साथ मदद कर रहे है,अगर और भी आते है तो उन्हें भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
