उत्तम क्षमा धर्म पर विशेष पूजा अर्चना
नौगामा पर्यूषण महापर्व का प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म पर आज प्रातः 1008 आदिनाथ मंदिर भगवान महावीर समवशरण मंदिर सुखोदय तीर्थ नसिया जी में बीना मध्य प्रदेश से संदीप भैया राकेश भैया विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी के सानिध्य में विशेष शांति द्वारा अभिषेक किया गया जिसका प्रथम सौभाग्य पिंडारमिया संदीप जयंतीलाल, पंचोली सुभाष छगनलाल पंचोली विनोद लक्ष्मी लाल पंचोरी विमल सागरमल को प्राप्त हुआ इस अवसर पर आदिनाथ मंदिर से श्रीजी को सिंहासन में विराजमान कर गाजो बाजो के साथ पंडाल में लाया गया।
जहां पर श्रीजी गंधकुटी में विराजमान किए गए। महिला मंडल बालिका मंडल द्वारा 16 स्वप्न एवं अष्टप्राप्तिहार्य विराजमान किए गए इस अवसर ध्वजारोहण करने का प्रथम सौभाग्य पिडारमियां सुभाष मगनलाल को प्राप्त हुआ आष्टा मध्य प्रदेश से पधार हुए प्रसिद्ध गीतकार पंकज जैन के मधुर स्वर लहरों के साथ देव शास्त्र गुरु पूजन सरस्वती पूजन 10 लक्षण पूजन बड़े भक्ति भाव से गरबा नृत्य करते हुए की गई।
दोपहर में भैया जी द्वारा उत्तम क्षमा धर्म पर मंगल प्रवचन हुए शाम को मंदिर जी में मंगल आरती के बाद जैन पाठशाला के छात्रों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई प्रश्न मंच के माध्यम से उत्तम क्षमा धर्म बताया गया
समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी की रिपोर्ट 9929747312
