शिखर कलेशिया बने दस दिवसीय आत्म उत्थान श्रावक संस्कार शिविर के पुण्यार्जक*

Uncategorized

*शिखर कलेशिया बने दस दिवसीय आत्म उत्थान श्रावक संस्कार शिविर के पुण्यार्जक*

*आरोन*। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम् प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री दुर्लभ सागर जी एवं पूज्य क्षुल्लक श्री निर्धूम सागर जी महाराज का मंगल चातुर्मास धर्म एवं अध्यात्म की प्रभावना के साथ धर्म नगरी आरोन में जारी है। आरोन के श्रावक श्राविका इस मंगल चातुर्मास का भरपूर लाभ ले रहे हैं।

 

 

 

मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में अनेक आयोजन स्थानीय नियम सागर भवन में आयोजित किए जा रहे हैं। पूज्य मुनि श्री के ही सातिशय सानिध्य में दस लक्षण महापर्व पर 28 अगस्त से 6 सितंबर तक आत्म उत्थान श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में उत्कृष्ट,मध्यम एवं जघन्य तीन प्रकार की श्रेणियां हैं जिनके माध्यम से श्रावक श्राविका मुनि श्री के मार्गदर्शन में दस दिन तक धर्म आराधना करते हुए दस धर्मों का पालन करेंगे। 

इस शिविर में शिविरार्थी बनने के लिए बाहर के श्रावक श्राविकाओं का आरोन पहुंचना प्रारंभ हो गया है।दस दिन तक आयोजित होने वाले इस आध्यात्मिक शिविर के प्रति जैन धर्म के श्रावक श्राविकाओं में उत्साह का माहौल है। जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 12 के क्षेत्रीय प्रवक्ता एवं प्रचार मंत्री सुनील झंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज के आशीर्वाद से आरोन जैन समाज कमेटी एवं चातुर्मास कमेटी द्वारा नगर के जाने माने ज्वैलर्स विक्रेता शिखर कलेशिया एवं उनकी धर्म पत्नि श्रीमति मधु कलेशिया को इस दस दिवसीय शिविर का पुण्यार्जक बनाया गया है।श्री शिखर जैन कलेशिया एवं श्रीमति मधु जैन कलेशिया के शिविर पुण्यार्जक बनने पर जैन समाज द्वारा उनका अभिनंदन किया गया एवं सभी सेवा दल एवं समितियों ने भी उनके पुण्य की मंगल अनुमोदना की है।

उल्लेखनीय है कि श्री शिखर जैन कलेशिया क्षेत्र की प्रतिष्ठित फर्म जैन ज्वैलर्स के मालिक हैं एवं वे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणीय भूमिका निभाते रहते हैं। 2017 में आरोन में आचार्य श्री समय सागर जी महाराज सहित 86 पिच्छिकाओं के मंगल सानिध्य में हुए ऐतिहासिक एवं भव्य पंच कल्याणक महोत्सव में भी श्री शिखर कलेशिया जी एवं श्रीमति मधु कलेशिया जी को ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

 

   *सुनील जैन झंडा आरोन* 

                प्रचारमंत्री 

       चातुर्मास कमेटी आरोन से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *