*अशोकनगर में धर्म का महाकुंभ: भारी संख्या में शिविरार्थी लेंगे जैन संस्कार*
अशोकनगर
*अशोकनगर की धरती इन दिनों धर्ममय वातावरण से गूंज उठी है। मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के पावन सानिध्य में शिविर 28 अगस्त से 6 सितम्बर तक लगने वाला श्रावक संस्कार शिविर अपने ऐतिहासिक रूप में प्रकट होने जा रहा है। तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और हर ओर एक अद्भुत आध्यात्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है।*
*रेलवे स्टेशन के ठीक बाहर दो मैरिज गार्डनों के विस्तृत खुले मैदान को जोड़कर अब तक का सबसे भव्य पाण्डाल तैयार किया गया है, जिसकी क्षमता लगभग 10 हजार लोगों की है। इसी विराट मंडप में भारी संख्या में देश भर के शिविरार्थी बैठकर जैन जीवन की उन अमूल्य शिक्षाओं को आत्मसात करेंगे, जिनसे उनके जीवन की दिशा और दशा बदल जाएगी।*



*शिविर केवल शिविरार्थियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके पांडाल के पीछे की ओर बनाया गया विशाल प्रांगण आम श्रावकों के लिए है, जहाँ वे भी प्रवचनों की गंगा में डुबकी लगा सकेंगे,जिज्ञासा समाधान में शंकाओं का निवारण पाएंगे और महाआरती के दिव्य माहौल में भावविभोर हो जाएंगे।यह अवसर अशोकनगर के लिए केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि धर्म का महाकुंभ है।*
*पूज्य मुनिराज श्री सुधासागर जी महाराज के पावन सानिध्य में लगने वाले श्रावक संस्कार शिविर में वह शिक्षा मिलती है जो जीवनभर आत्मा को आलोकित करती है, और जो अन्यत्र कहीं दुर्लभ है।*
*जिस प्रकार निर्जीव पत्थर में बीजाक्षरों का अंकन कर उसे भगवान बना दिया जाता है, उसी प्रकार शिविर में हर एक शिविरार्थी के अंतर्मन में पवित्र बीजाक्षरों का बीजारोपण किया जाता है। यहाँ सिखाया जाता है कि शरीर का कौन-सा अंग किस दिव्यता का प्रतीक है, आत्मशक्ति को किस प्रकार जागृत करना है, और जीवन को किस मार्ग पर चलाना है। यह अद्वितीय शिक्षा कहीं और प्राप्त नहीं होती।*। संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

