महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा अगोरिया विद्यालय में किया स्वेटर वितरण

Uncategorized

महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा अगोरिया विद्यालय में किया स्वेटर वितरण

नौगामा

महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा  ब्लॉक शिक्षा कार्यालय बागीदौरा के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अगोरिया में बागीदौरा तहसील के तहसीलदार साहब श्रीमान शांतिलाल जी जैन महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ब्लॉक शिक्षक कार्यालय के एसीबीईओ बसंत  सोनी महावीर इंटरनेशनल शाखा बागीदौरा के अध्यक्ष श्रीमान दिलीप दोसी स्थानीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शांता भगोरा सेवानिवृत्ति प्रिंसिपल अनिल दोसी सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक लक्ष्मीलाल मेहता अभियंता वीरभद्र सिंह गिरदावर माधव जी पाटीदार के सानिध्य में आज विद्यालय में महावीर इंटरनेशनल शाखा द्वारा सर्दी को देखते हुए स्वेटर वितरण किए गए

 

 

इस अवसर अतिथियों द्वारा मां शारदे की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया विद्यालय की

प्रधानाध्यापिका शांता भगोरा जी द्वारा सभी अतिथियों का शब्द सुमन से स्वागत अभिनंदन किया विद्यालय के स्टाफ साथियों द्वारा सभी अतिथियों को फूल माला दुपट्टा ओडा कर सम्मान किया इस अवसर पर श्रीमान तहसीलदार साहब ने कहा कि महावीर

 

इंटरनेशनल शाखा द्वारा इन छात्रों के लिए जो स्वेटर वितरण किया जा रहे हैं बहुत सराहनीय कार्य है महावीर इंटरनेशनल सदैव सेवा कार्य करती रहती है मेरा महावीर इंटरनेशनल शाखा नोगामा को साधुवाद इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल शाखा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि अपेक्स कार्यालय दिशा निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष मे वर्ष में महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्य किए जाते हैं एवं निर्धन परिवार को समय-समय पर चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है महावीर इंटरनेशनल शाखा द्वारा प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर वितरण वृक्षारोपण एवं मेडिकल केंप निशुल्क नेत्रदान जांच शिविर आदि के माध्यम से निशुल्क इलाज करवाया जाता है इस अवसर पर sebo बसंतजी सोनी ने महावीर इंटरनेशनल के इस सेवा कार्य कि सराहना करते हुए कहा कि हमारे विद्यालयो में महावीर इंटरनेशनल द्वारा स्वेटर वितरण किया जा रहे हैं बहुत अच्छा कार्य है है इस अवसर पर विद्यालय की स्टाफ साथी सुनील प्रणामी पुष्पा बरजोड़ उषा कोटवाल तोलाराम जी प्रीति सवोत जगदीश चंद्र हुवोर पीनल पंड्या ने अपना सहयोग प्रदान किया आभार की रस्म महावीर इंटरनेशनल शाखा बागीदौरा के अध्यक्ष दिलीप जी दोसी द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन दर्शन पंचोरी द्वारा किया गया*🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *