आचार्य श्री शान्तिसागर महाराज आध्यात्मिक उद्योगपति थे आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज

धर्म

आचार्य श्री शान्तिसागर महाराज आध्यात्मिक उद्योगपति थे आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज
टोंक
प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी महाराज परम तपस्वी रहे आपने 35 वर्ष के साधु जीवन में 9938 उपवास किए। दिगंबर मन्दिरों जैन धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए 1105 दिनों तक अन्न आहार का त्याग किया। 5 रसों फल का त्याग कर दूध और जल सहित सीमित सामग्री का आहार लिया । उन्होंने जीवन में कथनी और करनी में कार्य करने पर ही यकीन किया। वह दूरदर्शी और ज्ञानी थे। साधु का भाषा पर नियंत्रण होना चाहिए।आचार्य श्री शांति सागर जी जीवंत समयसार रहे। वह उपदेश में समयसार के पूर्व महाबंध ग्रन्थ स्वाध्याय की प्रेरणा देते थे। आप आध्यात्मिक उद्योग पति थे आपने जीवन में धर्म, चारित्र, समिति संयम ,तप आदि का उद्यम कर आत्मा को सार्थक किया। हमें भी उनकी आगम परंपरा पालन की शक्ति प्राप्त हो ऐसी भावना प्रगट की।यह मंगल देशना प्रातः कालीन सत्र में वात्सल्य वारिधी पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने दो दिवसीय विद्वत संगोष्ठी के अवसर पर प्रकट की।राजेश पंचोलिया ,एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ सुनील संचय ललितपुर से मिली जानकारी अनुसार संगोष्ठी का शुभारंभ मूल नायक श्री आदिनाथ भगवान ,आचार्य श्री शांति सागर जी एवं पूर्वाचार्यों के चित्रों समक्ष आमंत्रित विद्वानों फूलचंद प्रेमी वाराणसी, जयकुमार मुजफ्फरनगर, जय कुमार उपाध्याय दिल्ली, नरेंद्र जैन टीकमगढ़ प्रमोद कुमार जी शास्त्री टोंक ने दीप प्रज्जवलन आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन कर एवम जिनवाणी भेंट की।आचार्य संघ सानिध्य में डॉ अनेकांत देहली, डॉ फूलचंद प्रेमी बनारस, पंडित श्रेयांश कुमार बड़ौत सहित अनेक वक्ताओं ने चयनित विषयों में आचार्य श्री शांति सागर जी का गुणानुवाद किया। 25 अगस्त को चारित्र चक्रवर्ती 108आचार्य शांति सागर जी महाराज के समाधि दिवस पर श्री दिगंबर जैन नसिया में आचार्य शांति सागर जी महाराज की का पूजन एवं शांति सागर मंडल विधान का आयोजन किया जाएगा 28 अगस्त से जैन धर्म के दशलक्षण महापर्व पर इंद्र ध्वज महामंडल विधान आयोजितहोगा , जिसमें 458 अकृत्रिम जिन चैत्यालय एवं पांच पंचमेरु जी स्थापित होंगे जिनकी प्रतिदिन पूजा की जाएगी जो आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में होगा जिसमें लगभग 300 लोग सम्मिलित होंगे जिसकी तैयारियां की जैन नसिया में जोर-जोर से चल रही है।
राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *