गुणायतन प्रणेता प्रमाण सागर महाराज से सुशील मोदी ने लिया आशीर्वाद

धर्म

गुणायतन प्रणेता प्रमाण सागर महाराज से सुशील मोदी ने लिया आशीर्वाद

पटना

श्री 1008 मज्जिनेंद्र जिनबिम्ब आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव व विश्वशांति महायज्ञ में भक्ति का मेह बरस रहा है। इस बेला मे सोमंवार को राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज  का आशीष लिया। इस अवसर पर पद्म श्री विमल जैन, प्रवीणजैन,सुजीत कुमार मौजूद रहे मीडिया प्रतिनिधि प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में पांचवें दिन जिनेन्द्र प्रभु का अभिषेक, शांतिधारा, जन्म कल्याणक पूजन के बाद तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। भगवान आदिनाथ के जन्म और तप कल्याणक से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों को कलाकारों ने बेहद रोचक तरीके से नाटक के जरिए पेश किया। मोदी ने काफी समय तक मुनि चरणों मे रहे पूज्य मुनि श्री ने उन्हे साहित्य भी दिया जब उन्होने मुनि श्री का आशीष  लिया तब वह नमन मुद्रा व् श्रद्धा भक्ति से भरे हुए थे। इस अवसर पर उनका स्वागत भी समिति की और से किया गया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *