संत सेवा को समर्पित रामगंजमंडी की महिला शक्ति का विशुद्धमति माताजी सानिध्य मे किया गया सम्मानित

धर्म

संत सेवा को समर्पित रामगंजमंडी की महिला शक्ति का विशुद्धमति माताजी सानिध्य मे किया गया सम्मानित

रामगंजमंडी
सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी सानिध्य मे रामगंजमंडी की महिला शक्ति का श्री महावीर जी तीर्थ पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान संत सेवा हेतु किया गया। भीषण गर्मी के प्रकोप मे यह महिलाशक्ति संत सेवा मे समर्पित रही। विगत 8 दिनों से भी अधिक घर परिवार को छोड़ अपना तन मन धन समर्पित किया।

गणिनी गुरु माँ ने इन सभी को भाव भीना आशीष दिया। जब इन पलो मे गणिनी गुरु माँ से इस समूह ने विदा ली तो यह सभी भावुक हो उठे, विदा लेते समय इन सभी की आंखे नम थी। सचमुच गुरु भक्ति संत सेवा का इससे बेहतर उदाहरण और क्या हो सकता है।
इस समूह मे श्रीमती सुलोचना लुहाड़ीया,ललिता विनायका, पुष्पलता रावका, मनोरमा बाकलीवाल व मधु पाटनी मिश्रोली समर्पित रही यह सभी सदा संत सेवा मे अपना समर्पण देती रही है

इन सभी ने श्री महावीरजी तीर्थ पर आयोजित मेले मे हिस्सा लिया। यह सभी रथयात्रा को देख अभिभूत हुए।इन्होने अनुभव को साँझा करते हुए बताया की वहा के भाव विहंगम द्रश्य को साक्षात् देख एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ। इन्होने कहा श्रीजी की रथयात्रा को समीप से देखा जब भगवान को पालकी मे विराजमन किया गया वह क्षण सदा स्म्रति पटल बने रहेगे।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपॉर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *