युवा सेमिनार हमारे लिए नई ऊर्जा लेकर आया कहा सेमिनार के प्रतिभागियों ने
रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय जैन युवा सेमिनार का आयोजन हुआ जिसका कुशल निर्देशन मुनि श्री 108 प्रत्यक्ष सागर महाराज ने किया यह सेमिनार अपने आप में संस्कारों की कहानी कह रहा था इस सेमिनार में जो युवाओ को मिला व युवाओ के चेहरो पर साफ देखा जा सकता था इसमें लगभग़ 150 युवक युवतियों ने भाग लिया।
सेमिनार के प्रतिभागी श्री दिव्यांश जैन ने कहा यह मेरे लिए प्रथम अवसर था जब मेने सेमिनार में भाग लिया उनका कहना था कि हमें कई मोटिवेशनल स्पीकर ने इस सेमिनार में हमें संबोधन दिया लेकिन सबसे बड़ी बात यह थी की सबसे बड़े मोटिवेशनल आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज है उनके मार्गदर्शन में जो कुछ सीखा जो कुछ पाया वह जीवन में नई ऊर्जा का सूत्रपात कर रहा है।

अक्षत जैन मोड़क जो की मोडक से सेमिनार में सक्रिय सहभागिता देते हुए 10 युवाओ को लेकर पहुंचे थे उन्होंने कहा कही सेमिनार में भाग लिया है लेकिन इस सेमिनार में आचार्य श्री एवं पधारे मोटिवेशनल स्पीकरों ने हमारे जीवन में एक नया परिवर्तन किया है जो सकारात्मकता की ओर हमें प्रेरित कर रहा है।
यू माने तो कोई अतिशयोक्ति नहीं है यह सेमिनार युवा शक्ति में एक नई ऊर्जा का सूत्रपात देकर गया है। सेमिनार के प्रतिभागी रहे संयम जैन, नैवेद्य जैन, नयांश जैन, हर्षित जैन, आदिश जैन ने कहा गुरुदेव ने इस सेमिनार से जो सिखाया वह हमारे जीवन के लिए एक उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर गया है। उनका कहना है कि यह सेमिनार हमारे जीवन के सबसे अविस्मरणीय पलो में से एक कहा जाएगा।

गुरुदेव ने हमें माता-पिता की सेवा धर्म से जुड़कर रहना एवं हमें जो कर्तव्यों से बोध कराया आने वाले भविष्य के लिए हमारे लिए एक उन्नति का पायदान लेगा। हम तो कहते हैं कि ऐसे सेमिनार नगर में होते रहने चाहिए जिससे हम इस भौतिकता की चकाचौंध से परे उठकर संस्कारों की ओर बढ़ सकें। और विकृतियों हमें छू न सके हम तो कहेंगे जीते जागते मोटिवेशनल का उदाहरण परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज एवम समस्त मुनिसंघ है।
साथ ही इनका कहना था कि हमारे प्रमुख संरक्षक श्री अजीत सेठी, अध्यक्ष दिलीप विनायका, उपाध्यक्ष चेतन बागड़िया, उपाध्यक्ष कमल लुहाड़िया, महामंत्री राजकुमार गंगवाल, मंत्री राजीव बाकलीवाल महावीर दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष महेंद्र ठोरा महामंत्री पदम सुरलाया ने जो हमें सहयोग किया और उन्हीं के निर्देश समन्वय सहयोग से यह सेमिनार एक नई ऊर्जा को लेता हुआ संपन्न हुआ। निश्चित रूप से ऐसे सेमिनार युवाओ को सही मार्गदर्शन एवं सही दिशा में ले जाने के लिए एक कारगर कदम कहा जा सकता है। 
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312


