आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में पूना में भव्य पदग्रहण समारोह एवं यूथ क्वेस्ट

धर्म

आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में पूना में भव्य पदग्रहण समारोह एवं यूथ क्वेस्ट
पूना

श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा अंतर्गत श्री दिगंबर जैन ग्लोबल यूथ फ़ोरम द्वारा ॐ तपोवन पंचकल्याण ओसाडे (पुणे) में परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य मे भव्य पद ग्रहण समारंभ एवं यूथ क्वेस्ट का आयोजन किया गया । जिसमें युवाओं को जीवन आने वाले समस्याओं का समाधान आचार्य श्री ने आध्याम से जोड़कर बड़े ही सरल और विस्तार से दिए ।

 

अनेक युवाओं ने आचार्य श्री से प्रश्न पूछने का मौक़ा मिला , आचार्य श्री द्वारा प्राप्त उत्तरो से पूरा पंडाल मंत्रमुग्ध हो गया

 

 

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इसी कड़ी में पुणे जिले के 3 युवा इकाई का गठन हुआ , जिसका भव्य पदग्रहण समारोह हुआ । श्री सोनल जैन को यूथ फोरम पुणे के जिला संयोजक पद पर नियुक्त किया गया।
विशेष अतिथि के रूप में पुणे के स्वप्निल पाटनी SPC क्लासेस के फाउंडर एवं मोटिवेशनल स्पीकर ने इस कार्यक्रम मे पधार कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए । श्री स्वप्निल पाटनी , ग्लोबल महासभा की विभिन्न योजनाओं को जानकार काफ़ी उत्साहित हुए एवं ग्लोबल महासभा से भविष्य में जुड़ने की भावना प्रकट की ।

 

 

ग्लोबल महासभा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जमनालाल जैन हपावत ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। पारस लोहाडे ने ग्लोबल महासभा की संपूर्ण जानकारी सभा में रखी। ग्लोबल विमेन फोरम की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सुजाता शाह , समाज भुषण एंव अल्पसंख्यक मंत्री महाराष्ट्र श्री प्रकाश बडजाते , श्री सुनील कटारिया अल्पसंख्यक मंत्री पुणे ,

 


ग्लोबल महासभा के युवा फ़ोरम के राष्ट्रीय युवा मंत्री व जैन जौब टीम कोर कमेटी मेंबर श्री स्वप्निल कासलीवाल की उपस्थिति रही । श्री मनीष बडजातया अध्यक्ष खंडेलवाल समाज पूणे ने भी आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई व उन्होंने ग्लोबल महासभा के पेट्रोंन मेंबर बनने की स्वीकृति प्रदान की जिसकी घोषणा सभा में की गयी । श्री विनय चुडीवाल व श्री भरत ठोले सयोंजक मुनि सेवा समिति महाराष्ट्र ने भी आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।
विशेष रुप से इस आयोजन के लिए स्थान व सभी सुविधा प्रदान करवाने वाले व पंचकल्याणक महोत्सव कराने वाले महावीर , दीपक जी शहा परिवार का आभार प्रकट करते हैं ।

इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सम्पन्न कराने मे ग्लोबल यूथ फोरम पुणे के जिला संयोजक सोनल जैन ,राष्ट्रीय युवा मंत्री एवं स्वप्निल कासलीवाल, सुकमाल जैन, ऋचा जैन ,जैन जॉब कोर कमिटी मेंबर पीयूष पांडे,अमित लोहाड़े,दीपक जैन, मोहित जैन, विद्यानंद जी, श्रेयांस जैन, रितेश जैन नवीन जैन, सौरव जगाती शुभ्रा जैन पायल जैन इनका विशेष रूप से योगदान रहा ।
कार्यक्रम का संचालन ग्लोबल महासभा के राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री प्रवीण लोहाडे ने किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी  9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *