प्राचीन मंदिरों व धरोहर को सुरक्षित रखना जरुरी गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी चार दीवारी के प्राचीन मंदिरों के दर्शन कर गदगद हुई माताजी –

धर्म

प्राचीन मंदिरों व धरोहर को सुरक्षित रखना जरुरी गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी चार दीवारी के प्राचीन मंदिरों के दर्शन कर गदगद हुई माताजी –

जयपुर
बुजुर्गों द्वारा बनाये गये प्राचीन जैन मंदिरों व धरोहर को सहेजकर सुरक्षित रखना श्रावकों की जिम्मेदारी है। विशेष रूप से आज की युवा पीढ़ी को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।
जिस तरह से घर को बनाने के बाद उसके रंग रोगन, जीर्णोद्धार, साज संभाल व सुरक्षित रखने के लिए लोग सजग रहते हैं, उसी प्रकार से प्राचीन
मंदिरों व धरोहर तथा हैरिटेज को संभाल के लिए भी हमें सजग रहना चाहिए। यह उदगार स्वस्तिभूषण माताजी ने व्यक्त किये।
माताजी ने कहा कि इन अतिशयकारी व प्राचीन प्रतिमाओं को कालोनियों में बनने वाले नये मंदिरों में विराजमान करना चाहिए ताकि इनका अतिशय एवं ऊर्जा नये बनने वाले मंदिरों में रहे।
उन्होंने कहा कि राजस्थान जैन सभा जयपुर या अन्य किसी संस्था को इन प्राचीन व संरक्षित धरोहर वाले मंदिरों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार व पर्यटन विभाग को भी लिखा जाना चाहिए, ताकि पर्यटक इन प्राचीन मंदिरों की कलाकृतियों का अवलोकन कर सके तथा जैनत्व की पूरे विश्व में प्रभावना फैले।


गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ने मनिहारो का रास्ता स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर पाटोदी में आयोजित धर्म सभा के प्रवचन में कहें। माताजी ने कहा कि काॅलोनी वासियों को माह में एक बार इन प्राचीन मंदिरों में दर्शन, अभिषेक शांतिधारा पूजा आदि अवश्य करने चाहिए।
मंच पर क्षुल्लिका अर्हतमति के साथ महावीर जयन्ती के मौके पर क्षुल्लिका दीक्षा ग्रहण करने वाली संस्कृतिभूषण माताजी भी विराजमान थी।
इस अवसर पर भगवान के चित्र का अनावरण प्रवास समिति के कमल बाबू जैन,शिखर चन्द कासलीवाल, रमेश ठोलिया, प्रदीप जैन, विनोद जैन ‘कोटखावदा’, दीपक बिलाला आदि ने किया। दीप प्रज्जवलन कैलाश चन्द कमल बज, पवन बज ने किया।मंगलाचरण के बाद माताजी का पाद प्रक्षालन महिला मण्डल की सदस्याओ द्वारा किया गया।
इस मौके पर अतिथियों का स्वागत व सम्मान कमेटी की ओर से अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल, मंत्री कमल बज व महिला मण्डल की सदस्याओ ने किया। इस मौके पर कुशल ठोलिया, सुभाष पाटनी, सुनील बख्शी, प्रकाश चांदवाड, राजेन्द्र काला, भाग चन्द पाटनी, शालिनी बाकलीवाल, दीपिका जैन कोटखावदा, रेखा पाटनी, राज कुमार पाटनी, सतीश अकेला, राज कुमार बडजात्या, प्रशांत बिलाला
सहित बड़ी संख्या में समाजश्रेष्ठी शामिल हुए। चांदपोल एवं जनता कालोनी जैन समाज की ओर से माताजी ससंघ को श्रीफल भेट किया गया। धर्म सभा का मंच संचालन अनुष्ठानाचार्य कपिल भैय्या इन्दौर एवं प्रकाश गंगवाल ने किया। प्रवास समिति के शिरोमणि संरक्षक रमेश ठोलिया एवं महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि इससे पूर्व माताजी ससंघ ने प्रातः 6.30 बजे से प्रातः 8.15 बजे तक चौकड़ी मोदीखाना के 17 दिगम्बर जैन मंदिरों के दर्शन किये। इस मौके पर बडी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए। रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा
कई स्थानों पर पाद पक्षालन व मंगल आरती की गई। पाटोदी मंदिर में दोपहर में माताजी के सानिध्‍य में अनुष्ठानाचार्य कपिल भैय्या इन्दौर के निर्देशन में कल्याण मंदिर विधान पूजा का भव्य संगीतमय आयोजन किया गया। जिसमें इन्द्र – इन्द्राणियो ने अष्ट द्रव्य से पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चार के साथ अर्घ्य चढाये। सायकांल गुरु भक्ति, आनन्द यात्रा एवं महाआरती के आयोजन किये गये।
समिति के महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा एवं शिरोमणि संरक्षक रमेश ठोलिया ने बताया की माताजी शनिवार 16 अप्रैल को प्रातः 6.15 बजे से 8.00 बजे तक दर्शन यात्रा के रूप में चांदपोल बाजार के सभी मंदिरों के दर्शन करेगी। प्रातः 9.00 बजे पाटोदी मंदिर में धर्म सभा में माताजी के मंगल प्रवचन होगें ।सायकांल गुरु भक्ति, आनन्द यात्रा एवं महाआरती के आयोजन किये जायेंगे।
महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ एवं
संयोजक चेतन जैन निमोडिया के मुताबिक रविवार 17 अप्रैल को पाटोदी मंदिर से प्रातः 6.15 बजे आदर्श नगर के लिए मंगल विहार होगा। प्रातः 8.30 बजे आदर्शनगर के श्री दिगम्बर जैन मंदिर मुलतान
में भव्य मंगल प्रवेश होगा। प्रातः 9.00 बजे धर्म सभा में माताजी के मंगल प्रवचन होगें ।सायकांल गुरु भक्ति, आनन्द यात्रा एवं महाआरती के आयोजन किये जायेंगे ।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *