जावद में ध्वजारोहण, घटयात्रा के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
जावद
जावद में श्री आदिनाथ सुव्रतनाथ जिन बिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव शनिवार को ध्वजारोहण , पांडाल उद्घाटन और मंगल कलश स्थापना, घटयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि प्रातः घटयात्रा शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में बैंड बाजो की भक्तिधुनो के साथ युवा खूब थिरके। इस अवसर पर ध्वजारोहण सुखलाल सुंदरबाई गांगजियोत परिवार , पाण्डाल उद्घाटन बगदीबाई -बगदीलाल बांसवालिया परिवार और मंगल कलश स्थापना जवेरचन्द पूंजीबाई गोकलावत परिवार ने दीप प्रज्वलन शांतिलाल कांताबाई ढालावत ने ,पत्रिकाअनावरण सुभाष कुमार कल्पनादेवी देवजियोत ने किया। प्रतिष्ठाचार्य विनय जैन, प्रतिष्ठाचार्य पंडित दिनेश जूसावत ,सहप्रतिष्ठाचार्य प्रकाश जैन के निर्देशन में सुबह सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा और दोपहर मे याग मण्डल विधान हुआ। विधान मे सोधर्म इन्द्र शांतिलाल पुष्पाबाई गोकलावत, कुबेरइंद्र छोगालाल कमलाबाई रामावत, यज्ञनायक बंशीलाल मंजुबाई गांगजीयोत ,ईशानइंद्र बंशीलाल कमलाबाई गोकलावत, सनतइन्द्र नाथूलाल बसंती बाई बांसवालिया, महेंद्र इन्द्र कालूलाल मंजुबाई गोकलावत, ब्रह्म ईन्द्र शांतिलाल मोहनीदेवी देवजीयोत, लांतव इंद्र छोगालाल रत्नीदेवी खेतीयोत, महाशुक्र इंद्र मोहनलाल कांतादेवी रामावत, सत्तार इंद्र महेंद्र कुमार संगीता देवी गोकलावत, आणत इंद्र बंसीलाल अमृतबाई रामावत, प्राणत इंद्र जयचंद मांगीबाई प्रतापत, आरण इंद्र गणेशलाल पुष्पादेवी रामावत, अच्युत इंद्र कालुलाल दाखीबाई बांसवालिया , सूर्य इंद्र गहरीलाल पूंजीबाई जरुआवत सहित प्रति इन्द्रो ने विभिन्न मंत्रोचार के साथ याग मंडल विधान आराधना की । शाम को श्रीजी की आरती रात्रि 8:00 बजे निशांत एंड पार्टी दिल्ली द्वारा गर्भ कल्याणक पूर्वार्ध के तहत स्वर्ग नगरी रचना ,रत्नवर्षा अष्टकुमारीयो द्वारा तीर्थंकर माता की सेवा,माता के 16 स्वप्न दर्शन का मंचन किया गया।
आचार्य सुनील सागरजी महाराज संघ का मंगल प्रवेश रविवार को
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ का जावद में मंगल प्रवेश रविवार प्रातः होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
