धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व 

राज्य

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

  रोसली

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रोसली रोड रामगंजमंडी में 79 वा राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया सबसे पहले गगन भेदी नारे लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें सभी बालक बालिकाओं,सहित अभिभावकों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया तत्पश्चात विद्यालय में अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती का पूजन एवं वंदना की गई।

 

ध्वजारोहण संस्था प्रधान रेखा गुप्ता के द्वारा किया गया बालकों ने देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए भामाशाहो के द्वारा जनसहयोग प्रदान किया गया इस अवसर पर रामसहाय जी गुर्जर घनश्याम जी गुर्जर राधे श्याम जी धाकड़ सहित सभी अभिभावक ओर ग्रामवासी उपस्थित रहे भामाशाहों के द्वारा सभी बालकों को पुरस्कार वितरण किया गया अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *