महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि मनाई

राज्य

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद एवं सदभावना दिवस के रुप में मनाई
———————-
निवाई शहर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निवाई के तत्वावधान में 30 जनवरी रविवार को महात्मा गांधी की पुण्य तिथि शहीद दिवस के रूप में गांधी पार्क मे मनाई गई जिसमें सद्भावना दिवस के रुप में रेली निकाली। इस रैली मे एस डी एम त्रिलोक चन्द मीणा कांग्रेस शहर अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी प्रवक्ता विमल जौंला बनवारी यादव राकेश संधी ब्लॉक अधिकारी मीना बंसन सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।यह रैली गांधी पार्क से रवाना होकर पुलिस थाना गणगौरी बाजार जैन नसियां सब्जी मंडी बड़ा बाजार होती हुई राजकीय हायर सेकंडरी स्कूल पहुंची जहां महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया जिसमें सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता पालिका पार्षद सी आर डी आर पंच सरपंच सहित सभी जनप्रतिनिधी उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *