आचार्य श्री के स्वास्थ्य में सुधार आगन में भक्त दर्शन कर अभिभूत
पटनागंज
जन जन के आस्था के केर्न्द्र बिंदु विश्व वन्दनीय आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के स्वास्थ्य मे काफी सुधार है। अब भक्त उनके दर्शन खुले मे कर पा रहे है। स्वास्थ्य मे सुधार होने के बाद गुरुदेव आगन मे आकर बैठे भक्त उनके दर्शन कर अभिभूत हुए। जगह जगह गुरुदेव के उत्तम स्वास्थ्य हेतु मंडल विधान का आयोजन के साथ जाप्य अभिषेक शांतिधारा की जा रही है। वही कही ने शब्द रुपी सुमन गीत के द्वारा गुरुदेव के स्वास्थ्य सुधार हेतु कामना की। उन बोलो को सुन सबकी पलके भीग जाती है
सागर जितना दिया गुरु आपने हम एक बूंद न दे पाए
उम्र हमारी है बडे बाबा विद्या गुरु को लग जाए
जन्म आपका इस धरती पर धरती को वरदान मिला
महावीर की परम्परा को जेसे जीवन दान मिला
शब्द नहीं है मन व्याकुल है केसे भाव बखान करू
गुरु आपको निरोग देखने अपना जीवन दान करू
बाग़ आपका दिया गुरूजी
हम एक फूल न दे पाए
उम्र हमारी है बडे बाबा विद्या गुरु को लग जाए
जीवन रोशन किया आपने
हम एक दीप न दे पाए
उम्र हमारी है बडे बाबा विद्या गुरु को लग जाए
कलेक्टर दीपक आर्य ने पटनागंज पहुंचकर , जायजा लिया
वही बुधवार की दोपहरकलेक्टर दीपक आर्य भी अतिशय क्षेत्र पटनागंज पहुंचकर मंदिर में विराजमान बड़े बाबा का दर्शन किया साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिस समय कलेक्टर पटनागंज पहुंचे उस समय आचार्य विद्यासागर महाराज साधना कर रहे थे जिस कारण कलेक्टर को आचार्यश्री के दर्शन नहीं हो सके। इस दौरान एसडीएम जितेंद्र पटेल सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

