15 अगस्त से 24 अगस्त तक युवा प्रेरणा प्रवचन श्रंखला ” स्वतंत्रता से सम्पूर्णता तक: एक राष्ट्र की यात्रा17अगस्त को राष्ट्रीय स्वं सेवक संघ का विशेष सम्मेलन प्रातः11 बजे से होगा जिसका विषय है,”शुद्ध जीवन शक्तिशाली समाज”

धर्म

15 अगस्त से 24 अगस्त तक युवा प्रेरणा प्रवचन श्रंखला ” स्वतंत्रता से सम्पूर्णता तक: एक राष्ट्र की यात्रा17अगस्त को राष्ट्रीय स्वं सेवक संघ का विशेष सम्मेलन प्रातः11 बजे से होगा जिसका विषय है,”शुद्ध जीवन शक्तिशाली समाज”

 अवधपुरी (भोपाल)

भावनायोग के प्रवर्तक शंकासमाधान के जनक मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज के द्वारा विशेष प्रवचन श्रंखला में दिनांक 15 अगस्त को “अपनी ही जेल में बंद युवा” विषय पर विशेष व्याख्यान होगा16 अगस्त को जन्माष्ठमी के अवसर पर “अपने भीतर के कृष्ण को जगाओ” 17अगस्त को राष्ट्रीय स्वं सेवक संघ का विशेष सम्मेलन प्रातः11 बजे से होगा जिसका विषय है,”शुद्ध जीवन शक्तिशाली समाज” 18 अगस्त को सोमवार है अतः मौन साधना रहेगी 19 अगस्त को “भावनाओं का अनूशासन”20 अगस्त को “कर्म की कसौटी” 21 अगस्त को “संबंधों का संतुलन” “22 अगस्त 23 अगस्त को मन का मैल” एवं24 अगस्त को “जिओ भीतर से” इस विशेष प्रवचन श्रंखला में संपूर्ण भोपाल समाज को खुला आमंत्रण है इस प्रवचन श्रंखला में जहा राष्ट्र के नाम का संदेश है,वही युवाओं को प्रेरणा है,जिससे वह आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बन सकें।

 

 

 

अतःआप स्वं आए और साथ में और व्यक्तियो को लायें। मुनि संघ के प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया मुनि श्री के इन सारगर्भित प्रवचन से कही युवाओं ने प्रेरणा ली है, मुनि श्री ने भारतीय आध्यात्म को आधुनिक जीवन के साथ जोड़कर “भावनायोग” के माध्यम से आत्मा की ऊर्जा को जाग्रत करने तथा जीवन में स्थिरता, शांति,और जीवन के वास्तविक आनंद को “भावनायोग” के माध्यम से पाने का मार्ग बताया है, “भावनायोग” प्रदर्शन या कोरी बौद्धिक विलास की वस्तु नहीं,यह हमारे अंतकरण की शुद्धी का प्रभावी यंत्र है,जिसने भी इसे निष्टा के साथ अपनाया वह अपने विकारों से मुक्त होकर आत्म उत्थान की ओर अग्रसर हुआ है।

 

 

“भावनायोग” मात्र पुस्तकों तक सीमित मत रखो इन आठ दिनों में आपने जो कुछ भी सीखा है उसे औरों तक पहुंचाओ तथा स्वं अभ्यास को बढ़ाओ, आप देखोगे कि आपके अंदर एक विशेष शांति का अनुभव हो रहा है। 

(अविनाश जैन विद्यावाणी) से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *