पदमपुरा में 18 फरवरी से होने वाले पंचकल्याणक के धार्मिक कार्यक्रम हेतु विभिन्न समितिया गठित ,प्रमुख पात्रों का चयन

पदमपुरा ( जयपुर) राजस्थान के प्रसिद्ध अतिशयक्षेत्र पदमपुरा बाडा (जयपुर) में वात्सल्य वारिधी पंचम पट्टाधीश 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का पंचकल्याणक में प्रमुख मंगल निर्देशन देने हेतु मंगल प्रवेश 8 फरवरी को हो चुका है। नूतन चौबीसी की मंगल प्रेरणा दाता गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण जी भी विराजित हैं। श्री सुधीर जैन दौसा अध्यक्ष एवं हेमंत सोगानी मानद मंत्री ,राजकुमार कोठारी कोषाध्यक्ष ने बताया कि प्रबंध समिति श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा के तत्वाधान में पंच कल्याणक होगा।सुचारू कार्य व्यवस्था हेतु श्री पदमपुरा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति का गठन किया गया हैं ।

पदमपुरा पंचकल्याणक महोत्सव के लिए सुधीर जैन को समारोह अध्यक्ष ,हेमंत सोगानी को महामंत्री, राजकुमार कोठारी को संयोजक, नरेंद्र जैन न्यायाधिपति को स्वागत समिति,मंदिर निर्माण समिति में राजकुमार कोठारी,साधुओं की आहार व्यवस्था समिति में महावीर प्रसाद पाटनी ,सुरेश सबलावत को प्रचार,प्रसार एवं प्रकाशन समिति का संयोजक बनाया गया है सुरेश सबलावत प्रचार प्रसार संयोजकअनुसार इसकेअतिरिक्त वित्त , कलशआबंटन, वित्तीयप्रबंधन लेखा ,पांडाल, आवास, मंदिर, भोजन , जल,विद्युत, सुरक्षा, भंडार ,पूजन निर्माण,चिकित्सा ,सांस्कृतिक कार्यक्रम , यातायात, पार्किंग,कार्यालय,जुलूस , प्रदर्शनी इन्द्र व्यवस्था ,मंच माइक संचार व्यवस्था सहित अनेक समिति गठित कर उनके सदस्य मनोनीत किए गए हैं।मंदिर समिति के राजकुमार कोठारी ने बताया कि श्री पदमप्रभ भगवान की खड़गासन प्रतिमा के पास नवनिर्मित 24 तीर्थंकरों की चौबीसी ,नूतन शिखर का निर्माण हो चुका है।राजेश पंचोलिया ने बताया कि वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री वर्धमानसागर जी (32पीछी)के प्रमुख निर्देशन में गणिनी आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी( 5 पीछी) एवं अन्य संघ सानिध्य में संहितासुरी पंडित हंसमुख शास्त्री धरियावद द्वारा धार्मिकअनुष्ठान किए जावेंगे। नव निर्मित शिखर पर कलश एवं ध्वजा आरोहण भामाशाह श्रेष्ठि श्री अशोक श्रीमती सुशीला पाटनी श्रीमान सुरेश ,श्रीमती शांता,श्री विमल श्रीमती तारिका पाटनी आर के मार्बल ग्रुप किशनगढ़ द्वारा किया जाएगा।पंच कल्याणक हेतु श्री महावीर श्रीमती शशि पहाड़िया को माता पिता, श्री सुरेन्द्र जैन पांड्या श्रीमती मृदुला जैन सौधर्म इंद्र,श्री पारस श्रीमती पूजा पाटनी कुबेर इंद्र सहित अनेक पात्रों का चयन हो गया हैं।
राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
