पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू जैन मन्दिर में मनाया भव्य रूप से अक्षय तृतीया महापर्व
काठमांडू
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की राजधानी काठमाण्डू के श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अक्षय तृतीया पर्व को विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथभव्य रुप से मनाया गया।
जानकारी देते हुए सामुहिक जिनेन्द्र आराधना नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष – अनिता जैन सेठी व मन्दिर व्यवस्था कमेटी के अध्यक्ष मुनेश जैन ने बताया कि प्रात: काल श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा व नित्य पूजन पाठ से प्रारम्भ होकर साय काल में 48 मंगल दीपको व रिद्धि मंत्रो के साथ भक्तामर स्त्रोत का पाठ किया गया। आयोजन के क्रम में सामुहिक संगीतमय महाआरती की गई। संगीतमय भजन के साथ भक्त्ति के रस के साथ सभी आयोजन हुए।

मन्दिर क्षेत्र को विशेष रोशनी से प्रकाशमय किया गया। कार्यक्रम में आदिनाथ भगवान के गुण गान व जयकारों से पुरा मन्दिर प्रागण गुजाय मान हो गया।
वही इस दिन मन्दिर जी की मुख्य ध्वजा नई लगाई जाती है। सभी ने जैन ध्वजा को हाथो में लेकर उमंग व उत्साह के साथ भक्त्ति करते हुए जैन एकता का परिचय दिया।
इस पावन अवसर पर सभी भक्त जनों के लिए ताजे गन्ने का रस भी वितरण किया गया।

मन्दिर व्यवस्था कमेटी के महा सचिव सुमित जैन ने बताया कि
कार्यक्रम में दिगम्बर जैन समाज की पूर्ण सहभागिता रही।

समाननीय व्यक्तियों में नन्द किशोर जैन – मीना देवी जैन, मदन – बिमला धनावत, महावीर प्रसाद- शांति देवी काला, प्रभुदयाल – संतोष जैन, निर्मल – उषा गंगवाल, चन्दा जैन, मुनेश – सपना जैन, सुभाष – अनिता जैन, सुमित – कविता जैन, राजेश – एकता जैन, पंकज जैन, विजय जैन, निर्मल – तृष्णा जैन, मीतू जैन, संतोष गंगवाल, राकेश – भारती जैन, सुमित्रा पाण्डे, राजेश काला, प्रदीप जैन, संजय – उषा काला, अंकित – पूनम जैन, अंकुश – चांदनी जैन, प्रशांत जैन व ऋषभ जैन आदि की उपस्थित रही।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
