भगवान शांतिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से होगा आयोजित63 वर्ष उपरांत कॉमा में इतिहास दोहराया जाएगा इतिहास जैन समाज के साथ अन्य समाज भी बढ़ चढ़ कर लेंगी भाग
कॉमा
पाषाण से भगवान बनाने की महत्वपूर्ण क्रियाओं का जीवन्त मंचन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कॉमा में जैनाचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ सानिध्य में जैन समाज कामां द्वारा आगामी 28 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित किया जाएगा तो महोत्सव में अनेको गणमान्य अतिथियों का आगमन होगा। गर्भ जन्म तप ज्ञान मोक्ष कल्याणको पर विशेष आयोजन सम्पन्न होंगे।
महोत्सव समिति के महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि समाधिस्थ प्रथम गणिनी आर्यिका विजयमती माताजी की जन्मभूमि कामां पर 63 वर्षो के उपरांत यह भव्य आयोजन हो रहा है। वर्ष 1961 में पंचायत समिति के परिसर में जहां टीले थे, को समतल कराकर पंचकल्याणक कराया गया तो बाहर से पधारे लोगो ने टेंट से बने अस्थायी घरो में निवास किया था। गजराज पर भव्य शोभा यात्रा एवं हवाई जहाज से पुष्प वर्षा मुख्य आकर्षण रही।

हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
पंचकल्याणक मौसम में 1 मार्च को जन्म कल्याणक पर संपूर्ण कामां नगर में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी तो वही 28 फरवरी को घट यात्रा के दौरान पैराशूट से भी पुष्प वर्षा की जाएगी।






29 फरवरी की रात्रि को केरल के मैजिशियन विल्सन द्वारा जादू की विशेष प्रस्तुति होगी तो वही 2 मार्च को रात्रि में विराट आध्यात्मिक व हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। विशेष आकर्षण के रूप में 3 मार्च की रात्रि को अंतर्राष्ट्रीय जैन Estimate विक्की डी पारेख मुम्बई के द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा
*
जन्मकल्याणक पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा महोत्सव समिति के प्रचार प्रभारी रवि जैन के अनुसार एक मार्च को कस्बे में कोट ऊपर स्थित कार्यक्रम स्थल से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। कस्बे वासियों द्वारा जगह जगह स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा में हाथीयों पर विराजमान इंद्र,गुड़गांव की बग्गियां,बड़ौत की झांकियां,उदयपुर सहारनपुर मवाना के बेंड सहित जयपुर का महिला बेंड आकर्षण रहेंगे।
जैन समाज में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दे रहा है तो अन्य समाजों ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है तैयारी युद्ध स्तर पर जारी हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
