जन समूह की भारी मांग पर शिविर बढ़ाया 2 दिन आगे, सोमवार मंगलवार अंतिम अवसर
रामगंजमंडी में कृषि उपज मंडी स्थित व्यापार संघ भवन में ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन रामगंजमंडी के तत्वावधान में विश्वस्तरीय मुंबई की जांच लैब द्वारा 5 दिवसीय संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का रविवार को जनसमूह में खासा उत्साह रहा। इन 5 दिनों में करीब 400 लोगो ने अपने पूरे शरीर की जांच कराकर परामर्श लिया।
जांचों हेतु उत्साहित नगरवासियों की उमड़ी भीड़ को देखकर पदाधिकारीयों ने जनसमूह की मांग पर शिविर मात्र 2 दिवस हेतु आगे बढ़ाया, अब शिविर में जांचों का लाभ इस सोमवार व मंगलवार को भी लिया जा सकेगा, ये 2 दिन इस वर्ष का अंतिम अवसर है,लोगो ने रामगंज मंडी में इस तरह के जांच शिविर को क्षेत्र वासियों हेतु अनूठी सौगात बताया वही आयोजको ने आम लोगों से विशेष आग्रह करते हुए पूरे परिवार की जांचे इस शिविर में करवाकर स्वाथ्य लाभ लेने की बात कही।
गौरतलब है कि समाज सेवा के उद्देश्य से सामाजिक सरोकार के तहत आयोजित हो रहे इस शिविर की चर्चाएं पूरे जिले में है, वही सोमवार व मंगलवार यानी कि 11 व 12 अगस्त अंतिम 2 दिन का अवसर होने से खासी भीड़ उमड़ने की संभावना है। शिविर के संयोजक निर्मल सिंघवी (महावीर इंटरनेशनल अपेक्स) ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन रामगंज मंडी के अध्यक्ष मुकेश कुमार धाकड़, उपाध्यक्ष मोहित गर्ग, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार जैन, सचिव योगेश गुप्ता, सहसचिव लड्डू लाल बैसला सहित समस्त सदस्यगण उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हे।

जाँच टीम के सदस्यों द्वारा शिविर स्थल तक आने में असमर्थ वरिष्ठ जनों का जाँच सेम्पल घर जाकर लिया जा रहा है। पदाधिकारियों के अनुसार सोमवार व मंगलवार शिविर में जाँचो हेतु अंतिम 2 दिवस है, जाँच करवाने वाले व्यक्ति को भूखे पेट आना अनिवार्य रहेगा।
शिविर में पूरे शरीर की करीब 70 जाँचो हेतु मात्र एक ब्लड सैंपल जाँच टीम के सदस्यों द्वारा लेकर वायुयान से प्रतिदिन मुंबई स्थित लेबोरेटरी भेजा जा रहा है अत्याधुनिक मशीनों द्वारा जांच के पश्चात मरीजो को रिपोर्ट देकर परामर्श दिया जा रहा है। मुख्य रूप से पैकेज में विटामिन, लिवर ,किडनी ,थायराइड, त्रैमासिक शुगर, हार्ट, कोलेस्ट्रॉल, एनीमिया ,गठिया ,प्रोस्टेट आदि जांचे सम्मिलित है।पदाधिकारियों ने अधिकाधिक संख्या में पधारकर जनसमूह को लाभ लेने की अपील की, शिविर से संबंधित जानकारी हेतु जारी हेल्पलाइन नंबर 7073777740,7073777790 24 घंटे चालू रखे गए है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

