चमत्कार कब और कहा घटित हो जाये यह कह नही सकते लेकिन जहां निर्यापक मुनि पुंगव युवा ह्रदय सम्राट श्री सुधासागर जी महाराज विराजमान हो अतिशय चमत्कार तो पल पल प्रतिदिन प्रतिसमय सुबह शाम होता ही हैं,, श्रीश जैन ललितपुर की कलम से
हुआ यह कि मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के सानिध्य में ऐतिहासिक श्रावक संस्कार शिविर लगना तय हुआ तो शिविरार्थियो के रुकने की व्यवस्था करने के लिये कमेटी के साथ मुनि श्री मंडी पहुँचे और व्यापारियों से वार्ता की चूंकि शिविरार्थियों के रुकने पर मंडी दस दिनों के लिये बन्द करना पड़ती अतः सभी व्यापारी आपस मे चर्चा करने की बात कहने लगे, इसी बीच अचानक एक ढेर पर पूज्यवर का हाथ लगा और सोयाबीन के कुछ दाने उनके हाथ आ गए ,, दानों के अकस्मात हाथ मे आने पर गुरुदेव ने उन दानों को यथास्थान रख दिया और भाग्योदय आ गए
जब मंडी के व्यापारी मंडी में शिविरार्थियो के रुकने की घोषणा करने वाले थे तब सोयाबीन के भाव 4000 के लगभग थे और दिन प्रतिदिन कम भी होते जा रहें थे ऐसा लगता था मानो 3500 तक आ जाएंगे ऐसे में उन्हें बहुत नुकसान होने का डर भी सता
रहा था कि दस दिन बाद क्या होगा भगवान जाने,,, लेकिन आज जिज्ञासा समाधान में सभी व्यापारी बड़े ही हर्षित भावों से पूज्यवर की जय जयकार करते हुए उपस्थित हुए और प्रफुल्लित भावों से आभार व्यक्त करते हुए पूछने लगे कि गुरुदेव आपने सोयाबीन के दानों के साथ ऐसा क्या किया कि आज सोयाबीन का भाव 5000 रुपये हो गया हैं ,,, इस प्रकार जो व्यापारी
नुकसान के अंदेशा से घबरा रहे थे और अब कह रहे हैं कि हमने जो दान बोला हैं उसे मंडी खुलते ही सोयाबीन बेचकर नगद में

चुका देंगे,,


श्रीश जैन ललितपुर स्मृति को सांझा करते हुए बताते हैं कि आज का यह दृश्य देख कर मुझे सन 1993 के ललितपुर नगर के पंचकल्याणक की याद ताजा हो गयी जब गुरुदेव के सानिध्य में ऐसा ही अतिशय हुआ था और चने के भावों में बेतहाशा वृद्धि हुई थी जिससे व्यापारियों द्वारा ली गयी बोली तुरन्त ही हर्षित भावों से चुका दी गयी थी।
पूज्यवर का आशीर्वाद सदा बना रहे इसी मंगल कामना के साथ
लेखन श्रीश ललितपुर9415507960
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
