जैन समाज के सर्वांगीण विकास के लिए जैनत्व ऐप का शुभारंभ

धर्म

जैन समाज के सर्वांगीण विकास के लिए जैनत्व ऐप का शुभारंभ

अजमेर आज के इस डिजिटल युग में, जब समाज तेजी से तकनीक की ओर बढ़ रहा है, ऐसे समय में जैन समुदाय को संगठित और सशक्त बनाने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण कार्य जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट ने एक अभिनव जैनत्व ऐप”के निर्माण की पहल की यह ऐप न सिर्फ समाज की एकता का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जैन पहचान को सहेजने का एक सशक्त माध्यम भी है।

 

 

 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषी श्री सुदीप सोनी अजमेर ने चर्चा में बताया कि”आपकी जानकारी, आपकी पहचान” — इसी मूल विचार के साथ ऐप तैयार किया गया है यह विशेष ऐप, जो जैन समाज के हर व्यक्ति को डिजिटल रूप से जोड़ने का कार्य करेगा।

 

        क्या खास हैं ऐप में 

इस ऐप के माध्यम से समाज के लोग: हर मोबाईल में इस उद्देश्य से जैन समुदाय अबएक-दूसरे से जुड़ सकेंगे,महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त कर सकेंगे,सामाजिक गतिविधियों की जानकारी साझा कर सकेंगे,और एक मजबूत डिजिटल नेटवर्क तैयार कर सकेंगे।

श्री सुदीप जैन का कहना है यह सिर्फ एक ऐप नहीं, बल्कि एक आंदोलन है,हमारी एकता, सहयोग और सामाजिक प्रगति की दिशा में एक ठोस कदम है।

 “जैनत्व ऐप” को आप भी डाउनलोड करेwww.jainprabuddhmanchtrust.org ऐप में लॉग इन करने के बाद, साइडबार मेनू में जाकर “जैन श्रावक कार्ड” का विवरण भरें।यह विवरण भरने पर आपको मिलेगा:✔️ डिजिटल जैन श्रावक कार्ड —जिसका उपयोग माइनॉरिटी सर्टिफिकेट हेतु किया जा सकेगा।यह कार्ड न सिर्फ आपकी पहचान है, बल्कि समाज में आपके सक्रिय होने का प्रमाण भी है।इस डिजिटल पहल के माध्यम से ट्रस्ट की कोशिश है कि जैन समाज तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बने,अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को सुरक्षित रखे,और आने वाले समय में संगठित होकर और अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाए। 

 

 

 

निश्चित रूप से यह एप्लिकेशन प्रभावना में एक सराहनीय पहल कही जा सकती है।

       राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *