*अन्तर्मना उवाच* (14 फरवरी!)

धर्म

*अन्तर्मना उवाच* (14 फरवरी!)

*जिद़, गुस्सा, गलती, लालच और अपमान,,*
*नेताओं की तरह होते हैं..*
*जो दूसरा करे तो चुभते हैं,*
*परन्तु स्वयं करे तो एहसास तक नहीं होता..!*

इसलिए उन्हें मत चुनो जिनका धर्म और ईमान नहीं हो। *ऐसे लोगों को चुनकर लोकसभा और विधानसभा में मत भेजो, जो राजनीति में से नीति निकाल देना चाहते हैं।* जो बात तो अखंडता की करते हैं, लेकिन कार्य खंडन का करते हैं। जो भारतीय होकर भी मानसिक दृष्टि से विदेशी भाषा और संस्कृति की गुलाम है। *उन्हें अपने जन प्रतिनिधि के रूप में मत चुनिये* —
🔸 जो दुहाई तो राम, कृष्ण, बुद्ध और महावीर की देते हैं, पर समझते हैं यह सब वर्तमान संदर्भ में अप्रासंगिक हो गए हैं।
🔸 जो गरीबों के मसीहा बनते हैं, पर स्वयं विलासिता पूर्ण जीवन जीते हैं।
🔸 जो भाषण तो देश भक्ति का करते हैं, लेकिन जिनके बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं।
🔸 जो दल या पार्टी को देश से बड़ा समझते हैं।
🔸 जो भ्रष्टाचार को शिष्टाचार का जामा पहनाने को प्रयत्नशील हैं।

ऐसे लोगों को चुनना अपने हाथों से, अपने पैरों पर कुठाराघात करना है। *गलत व्यक्ति का समर्थन करना भ्रष्टाचार को प्राश्रय देना है।* हम गलत आदमी को नहीं चुनेंगे, गलत आदमी का समर्थन नहीं करेंगे। ऐसा संकल्प ही, विकृत और गंदी राजनीति के सुधार में कारण बन सकता है…!!! नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *