“संतुलित और सुखी जीवन जीना चाहते हो तो नियमित भावनायोग करो”- मुनिश्री प्रमाण सागर
भोपाल (अवधपुरी) “
परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर महाराज ने भावना योग पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा भावनायोग” कोई जादुई छड़ी नहीं जो घुमाई और आपकी बीमारी ठीक हो गई, यह तो एक ऐसी प्रक्रिया है,जो आपकी अपनी भावनाओं से जुड़ी हुई है,जो आपके तन मन और चेतन को पवित्र कर जीवन में बदलाव घटित कर आपको बीमारियों से बचाती है “भावनायोग” के प्रभाव से शारीरिक सहज संतुलन शुरु हो जाता है जिससे आपके ऊपर नकारात्मक ग्रंथियां हावी नहीं हो पाती और आप भय,चिंता, शोक, अवसाद, डिप्रेशन, आदि रोगों से मुक्त रह सकते है।
“भावनायोग” हमें इमोशनल इटिंग की ओर जाग्रत करता है जिससे हम क्यों खाये? कब खाये?और कितना खायें? जब खाने के प्रति आपका विवेक जाग्रत होता है,तो आप उतना ही खाते है जितना शरीर को भोजन आवश्यक है,इससे मौटापा आदि रोगों से आपको मुक्ति मिलती है।मुनि श्री ने कहा 70% बीमारियां तो मानसिक होती है यदि व्यक्ति अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करना सीख जाये तो वह बीमारी ऐसे ही समाप्त हो जाएगी और यह बात इसी मंच से प्रमाणिक हो चुकी है, पिछले दिनों भावनायोग के शिविर में ऐसे कही उदाहरण सामने आए जिन लोगों ने नियमित भावनायोग किया उन्होंने हाई व्लडप्रेसर,डायबिटीज, केंसर थायरॉयड आदि रोगों से नियंत्रण पा लिया।

मुनि श्री ने भारतीय चिकित्सा प्रणाली का समर्थन करते हुये कहा कि आयुर्वेदशास्त्र में स्वास्थ को सम दोषः के आधार पर रखा गया है,अर्थात जिसके वात पित्त कफ, अग्नि, मल और धातु सम होती है ,जिसका मन,इंद्रिय,प्रशांत हो वह व्यक्ति स्वस्थ्य है” जबकि पश्चिमी चिकित्सा प्रणाली लक्षण पर आधारित चिकित्सा प्रणाली है उनका मन और चेतना से कोई संबंध ही नहीं है” उनका ध्येय रोग को मिटाने का नहीं दबाने का रहता है जैसे आपके सिर में दर्द है तो सिरदर्द की पेट दर्द है तो पेट दर्द की दवा देते है और वह बीमारी दब जाती है।

मुनि श्री ने कहा कि 70% बीमारी तो भावनाओं पर आधारित है जैसे आपका मन खुश रहेगा तो वह बीमारी स्वतः समाप्त हो जायेगी तथा अपने आपको स्वस्थ महसूस करेंगे।उन्होंने कहा कि “शारीरिक स्वास्थ्य के लिये भावनायोग एक अभिनव प्रयोग है”
“अच्छी भावनाओं से इम्यूनिटी क्षमता बढ़ती है तथा खराब भावनाओं से इम्युनिटी क्षमता कमजोर हो जाती है”।
प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया सोमवार को मुनि श्री का मौन के साथ उपवास रहेगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312


