👏 *महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा सीनियर माध्यमिक विद्यालय नौगामा में बाटे जीवन रक्षक किट*👏सुरेश चंद्र गांधी नौगामाजिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट
*सब की सेवा सबको प्यार*
नौगामा महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह राव महावीर इंटरनेशनल शाखा के सरक्षक डॉक्टर अजीत गांधी महावीर इंटरनेशनल शाखा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी SNG विद्यालय के प्रोपराइटर सुभाष चंद्र नानावटी, शाखा के सचिव कैलाश पंचोली शाखा सदस्य वीर जगजी कटारा, विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक प्रवीण श्रीमाली दिलीप पाटीदार बहादुर सिंह, नम्रता आशीष उपाध्याय के सानिध्य में आज सीनियर माध्यमिक विद्यालय में जीवन रक्षक किट बांटे गए इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य का महावीर इंटरनेशनल की ओर से दुपट्टा उड़ा कर सम्मान किया गया एवं उपस्थित सभी स्टाफ जनों का शब्द सुमनों से हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया गया इस अवसर शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल की ओर से संपूर्ण भारतवर्ष में हार्ट अटैक आने की स्थिति पर इस प्रकार की गोली का सेवन करने से प्राथमिक स्तर पर उसे व्यक्ति का जीवन बच सकता है
आजकल बच्चों से लगाकर बड़ों तक कभी भी हार्ट अटैक आ सकता है इस हेतु जीवन रक्षक किट वितरण किया जा रहे हैं इस अवसर पर डॉक्टर अजीत गांधी ने बताया कि यह जीवन रक्षक किट में तीन प्रकार गोलियां रखी गई है जिसमें एक गोलीsorbitrate जीब के नीचे एवं दो गोली पानी के साथ लेनी है आजकल फास्ट फूड एवं भोजन व्यवस्थित नहीं होने से हार्ट अटैक अधिकतर लोगों को आ रहा है हमें इससे बचाव हेतु अपनी सेहत का ध्यान रखना है हार्ट अटैक के लक्षण के रूप में शरीर के बाएं और जोर का दर्द हो रहा हो पसीना पसीना हो रहा हो बेचैनी हो रही है तो यह हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं इस प्रकार की गोली का सेवन करने से प्राथमिक स्तर पर उसे व्यक्ति का जीवन बच सकता है उन्होंने से बताया कि आज से 2 दिन पहले नौगामा निवासी अमृतलाल जी पंचोली को हार्ट अटैक आया था इस समय महावीर इंटरनेशनल द्वारा जो किट उपलब्ध था उन्हें दिया गया एवं तुरंत ही उन्हें अहमदाबाद रेफर किया गया अतः सभी बंधूओसे निवेदन है कि इस प्रकार के जीवन रक्षक किट प्रत्येक को अपने अपने पास रखना चाहिए, sng विद्यालय के प्रोपराइटर सुभाष चंद्र नानावटी ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की जानकारी दी इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्य बहुत सराहनीय है इस प्रकार के दवाई से किसी का जीवन बचता है तो बहुत बड़े पुण्य का कार्य है हमारी ओर से महावीर इंटरनेशनल को बहुत-बहुत साधु वाद, मैं उनके सेवा कार्यों की सराहना करता हूं
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल महावीर इंटरनेशनल अपेक्स की 50वीं गोल्डन जुबली वर्षगांठ के उपलक्ष में प्रकाशित महावीर प्रवाह का नवीन अंक भेट किया गया इस ओशो पर विद्यालय के स्टाफ मंजुला गट्टू लाल शारीरिक शिक्षक प्रभु लाल देवेंद्र राजेश प्रिया जी सीता ने अपना सहयोग प्रदान किया सचिव कैलाश पंचोरी द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया

