दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजकुमार सेठी का सकल दिगंबर जैन समाज कोटा एवं विज्ञान नगर जैन समाज ने किया स्वागत एवं सम्मान डॉ आरके जैन को संरक्षक की उपाधि से किया गया विभूषित
कोटा ,
दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजकुमार सेठी का आज कोटा में सकल दिगंबर समाज एवं विज्ञान नगर जैन समाज ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर श्री सेठी ने बताया कि हमारी संस्था जीर्ण शीर्ण हो रहे मंदिरों तीर्थो प्रतिमाओं की सार संभाल करके जीर्णोद्धार करवाती है ।तथा समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कड़ी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जैन समाज दान करने में पूरे देश में प्रथम स्थान पर है पर उसका बहुत बड़ा हिस्सा केवल दिखावे एवं मान सम्मान पर खर्च हो रहा है हमारे जैन तीर्थों को आज भी जीणोद्धार की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्र से समाज शहरों की तरफ बढ़ रहा है वहा के मंदिर खाली हो गए हैं उन मंदिरों का रखरखाव की आवश्यकता है।



हुई बैठक में डॉक्टर आरके जैन का महासभा द्वारा चलाई जा रही गुल्लक योजना एवं सामाजिक धार्मिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए स्वागत सम्मान करते हुए अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। तथा महासभा द्वारा योगदान के लिए संरक्षक की उपाधि से विभूषित किया गया ।
बैठक को सकल दिगंबर जैन समाज कोटा के अध्यक्ष श्री विमल जैन नाता श्री राजमल पाटौदी ने भी संबोधित किया मीटिंग के अंतर्गत गुल्लक योजना में श्रेष्ठ कार्य करने वाले श्री अनिल ठौरा, श्री राजेंद्र मंडाना श्री अशोक पहाड़िया, श्री राकेश चप्पलमन, श्री नरेश पांडे का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में श्री राकेश जैन चप्पलमन द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया तथा सभा का संचालन श्री अनिल ठौरा द्वारा किया गया।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
